फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने टैंक में इस्तेमाल सीमेंट के भरे सैंपल, यहां जानिए पूरा मामला

Wed, 04 Apr 2018 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, भोरंज (हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत नंधन में घटिया सीमेंट मामले की जांच शुरू हो गई है। बुधवार को बीडीओ के निर्देश पर जेई और तकनीकी सहायक मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन


इन्होंने शिकायतकर्ता परिवार के मुखिया मनोज कुमार, पंचायत प्रधान ईश्वरी देवी, वार्ड पंच सरदारा देवी और अन्य ग्रामीणों के बयान लिए। प्रदेश खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों और सीमेंट कंपनी के इंजीनियर ने भी सीमेंट की जांच की। 

कंपनी के इंजीनियर ने सीमेंट के तीन सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेज दिए हैं। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि सीमेंट में किस तरह की कमी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए पूरा मामला

अमर उजाला ने अपने 4 अप्रैल के अंक में मनरेगा में इस्तेमाल किया सरकारी सीमेंट निकला घटिया शीर्षक से इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद विभागीय स्तर पर मामले की जांच शुरू हो गई है।

नंधन पंचायत में वर्तमान में सात वर्षा जल संग्रहण टैंकों का निर्माण हो रहा है। जिसके लिए गत दिवस सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन ने 490 सीमेंट की बोरियां सप्लाई की हैं। जिसमें मनोज कुमार के लिए 68 सीमेंट बैग मिले थे।

टैंक की छत  डालते समय सीमेंट के घटिया होने के आरोप लगे थे। जिसके बाद निर्माण कार्य को बीच में रोकना पड़ा। उधर, खंड विकास अधिकारी भोरंज कीर्ति चंदेल ने कहा कि पंचायत में मनरेगा कार्य के लिए प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति ही सीमेंट की आपूर्ति करता है।

नंधन पंचायत में घटिया सीमेंट की आपूर्ति के मामले की जांच के लिए जेई और तकनीकी सहायक को मौके पर भेजा गया है। मामले की उच्च स्तर पर गहराई से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें