बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और उनके भाई सोहेल खान प्रदेश की सर्पीली सड़कों पर वाहन दौड़ाते नजर आएंगे। रेड डी हिमालयन कार रैली में पहली बार सलमान खान के साथ उनके भाई सोहेल खान के शामिल होंगे। निर्माता-निर्देशक और एक्टर सोहेल खान ने कार रैली में भाग लेने के लिए हामी भर दी है। सलमान खान को लेकर डेट फाइनल की जा रही है।
मारुति सुजुकी मार्केंटिंग के उपाध्यक्ष मनोहर भट ने इसकी पुष्टि की है। खान ब्रदर्स के रैली में शामिल होने से रेड डी हिमालयन कार रैली का रुतबा और बढ़ जाएगा। बताया जा रहा है कि रैली के बहाने सोहेल खान अपने आने वाली फिल्मों के लिए लोकेशन भी पसंद करेंगे। रैली शिमला से शुरू होकर शीत मरुस्थल लाहौल-स्पीति और लद्दाख के गगनचुंबी दर्रों को पार कर मनाली पहुंचेगी।