फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का निमंत्रण देने खुद पहुंचे सलमान खान

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता सलमान खान ने बहन अर्पिता के ससुराल वालों के साथ वीरवार की शाम गुजार कर उन्हें शादी का विधिवत न्यूंदरा (निमंत्रण) दिया। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. सुखराम और उनके बेटे ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा से शादी की तैयारियों को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन


ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा ने बताया कि सलमान खान वीरवार रात करीब साढ़े आठ बजे मुंबई से दिल्ली स्थित उनके आवास में पहुंचे। इस दौरान उनके परिवारजनों के अलावा कुछ करीबी रिश्तेदार भी मौजूद थे।

सबने सलमान के साथ डिनर किया। पारिवारिक माहौल में सलमान खान के साथ हुए वार्तालाप में समय का कोई पता ही नहीं चला। बातचीत का यह सिलसिला शुक्रवार तड़के ढाई बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन

शादी में शामिल होंगी बड़ी हस्तियां

हैदराबाद के सेवन स्टार होटल ताज फलकनुमा में हो रही इस शादी में दोनों पक्षों के करीबी लोग शामिल हो रहे हैं। इनमें अभिनेता आमिर खान और बॉलीवुड की हस्तियां भी हैदराबाद पहुंच रही हैं।

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री सुखराम भी कई नामी हस्तियों को इस शादी में शामिल होने का निमंत्रण दे चुके हैं। शादी के लिए एक लाख रुपए का खास बैंड तैयार किया जा रहा है। इस शादी में फिल्मी दुनिया, क्रिकेट और राजनीति के कई दिग्गज शामिल हो सकते हैं।

सलमान ने इस शादी के लिए दो करोड़ रुपए में हैदराबाद के होटल ताज को बुक करवाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें