फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमले में सलमान खान घायल, सैनिक कैंप में चल रहा ईलाज!

Thu, 15 Sep 2016 05:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पतलीकूहल (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
सिने स्टार सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की शूटिंग जोरों पर चल रही है। फिल्म के लिए मनाली के समीप रायसन में ब्यास नदी किनारे सीन शूट किए गए। नदी के तट पर बाकायदा टेंट लगाकर सैनिक छावनी बनाई गई।
विज्ञापन


भारत-चीन युद्ध पर बन रही इस फिल्म में फिल्माए गए सीन में भारतीय फौजी का किरदार निभा रहे सलमान खान चीनी सेना के हमले में घायल हो जाते हैं। उन्हें साथी सैनिकों की मदद से मेडिकल चेकअप के लिए सैनिक कैंप में लाया जाता है।

जहां उनकी गंभीर हालत के चलते उन्हें कुछ दिन आराम करने को भर्ती कर लिया जाता है। लेकिन देशभक्ति का जज्बा लिए सलमान चिकित्सक से जल्द ठीक करने को कहते हैं ताकि वे दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दे सकें।
विज्ञापन


स्थानीय कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि सलमान के लिए कुल्लू-मनाली के विभिन्न अनुछए क्षेत्रों पर शूटिंग करवाई जा रही है। ब्यास नदी के कैंप की लोकेशन सलमान संतुष्ट नजर आए।
Trending Videos
विज्ञापन

मिनी बॉलीवुड बनने लगा मनाली

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान दस दिनों से मनाली में कबीर खान के निर्देशन में बन रही अपने ही बैनर की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। सलमान खान के मनाली आने से कभी मुंबई के फिल्म स्टार का महबूब डेस्टिनेशन रहा यह कस्बा फिर से सुर्खियों में है। सलमान के बाद अब कई सितारे विदेश में शूटिंग करने के बजाए मनाली के नैसर्गिक सौंदर्य से लबरेज स्थलों में फिल्म शूटिंग को तरजीह देने लगे हैं।

स्थानीय फिल्म कोआर्डिनेटर राहुल बौद्ध ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर सन्नी दयोल विजेयता प्रोडक्शन के बैनर की फिल्म की शूटिंग को मंदिरा बेदी के साथ पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं, करीब दो माह तक मनाली में रहने के बाद जैसे ही नवंबर के दूसरे पखवाड़े में ट्यूबलाइट फिल्म की यूनिट यहां से जाएगी। उसके कुछ दिनों बाद बॉलीवुड के बादशाह किंग खान शाहरुख खान मनाली में डेरा जमा देंगे।

चंद दिन पहले यशराज बैनर की सीक्वल जिंदा है टाइगर की स्टोरी सलमान को सुनाने तथा डील फाइनल करने को आदित्य चोपड़ा मनाली पहुंचे थे। फिल्म कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि दबंग खान के मनाली आने के बाद राकेश रोशन समेत बालीवुड के कई बड़ी हस्तियां शूटिंग के सिलसिले में उनसे संपर्क करने लगी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें