फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कश्मीर नहीं, यहां की वादियों में शूटिंग करेंगे सलमान खान

Wed, 24 Aug 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनाली/पतलीकूहल (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में अशांति के बीच बॉलीवुड हस्तियों ने हिमाचल का रुख किया है। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग अब मनाली के रमणीक स्थलों में होगी।
विज्ञापन


बॉलीवुड सुपरस्टार ने होम प्रोडक्शन फिल्म ट्यूबलाइट के लिए करीब चार माह लगातार लेह-लद्दाख और कश्मीर घाटी में लोकेशन की तलाश की, ताकि फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज की जा सके। वह लेह-लद्दाख में शूटिंग की लोकेशन तलाश रहे हैं।

लेकिन कश्मीर के कई हिस्सों में सेना तथा स्थानीय लोगों के बीच चल रहे संघर्ष के चलते पिछले 46 दिन से कर्फ्यू लगा है। लिहाजा, सलमान खान ने शूटिंग शेडयूल में बदलाव कर कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगांव की बजाय कुल्लू-मनाली की वादियों में शूटिंग का मन बनाया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कश्मीर और कुल्लू की वादियों में समानता होने के चलते सलमान ने शूटिंग यूनिट को मुंबई लौटने की बजाय कुल्लू आने को कहा है।
विज्ञापन

दो माह तक मनाली की वादियों में चलेगी शूटिंग

सलमान खान के साथ एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके कबीर खान भी इस प्लान पर राजी बताए जा रहे हैं। 1962 के इंडो-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि पर बन रही फिल्म में चीनी मूल की हीरोइन झूझू दो माह तक मनाली की वादियों में सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।

सलमान खान के भाई सोहेल खान भी फिल्म में नजर आएंगे। इधर, स्थानीय फिल्म कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था ने अगले चंद दिन में सलमान सहित ट्यूबलाइट फिल्म यूनिट के मनाली आने की बात स्वीकार की है। बताया कि सलमान के बाद कई और फिल्म यूनिटें भी मनाली का रुख करने की सोच रही हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें