फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मशोबरा में पौधों की बिक्री शुरू बसंतपुर खंड में आज पहुंचेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन 370 पौधों की हुई बिक्री
विज्ञापन

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिले पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले के मशोबरा विकास खंड में सोमवार से नए पौधे रोपने के लिए फलदार पौधों की बिक्री शुरू हो गई। पहले दिन 370 पौधों की बिक्री हुई जिसमें 70 पौधे पर्सिमन (जापानी फल) और 300 पौधे सेब के शामिल थे।
विज्ञापन


मशोबरा विकास खंड में पहले चरण में तीन हजार पौधे बिक्री के लिए पहुंचे थे। बसंतपुर विकास खंड में मंगलवार को पौधों की सप्लाई पहुंचेगी जिसके बाद यहां पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पौधों की बिक्री शुरू होगी। बारिश और बर्फबारी के बाद बगीचों में नए पौधे लगाने के लिए पर्याप्त नमी बनी हुई है जो नए पौधे लगाने के लिए सबसे अच्छा समय होता है। उद्यान विभाग मशोबरा के विषय विशेषज्ञ डॉ. शरद गुप्ता ने बताया कि पहले दिन सुबह 10 बजे से बागवान पौधे लेने के लिए विक्रय केंद्र पर पहुंचना शुरू हो गए थे। उन्होंने बताया कि अभी तक केवल सेब और पर्सिमन के पौधों की सप्लाई पहुंची है। आने वाले दिनों में प्लम, खुमानी (एप्रिकॉट) और कीवी के प्रमाणित तथा रोगमुक्त पौधे भी उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्यान विभाग की ओर से इसमें सेब (गाला किस्म) का पौधा 180 रुपये, खुमानी का 90 रुपये, पर्सिमन 150 रुपये, प्लम 80 रुपये और कीवी का एक पौधा 100 रुपये में उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों की बदलती जलवायु परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पर्सिमन और कीवी जैसी वैकल्पिक फल फसलों को भी विशेष रूप से शामिल किया है। अधिक जानकारी के लिए मशोबरा ब्लॉक के किसान-बागवान, जितेंद्र ठाकुर (मोबाइल 9817693000) और बसंतपुर ब्लॉक के किसान नर्वदा (मोबाइल 9418432338) से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें