फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में खेलेंगे मनाली के सक्षम, करेंगे देश का प्रतिनिधित्व

Thu, 12 May 2022 11:18 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी में बॉक्सिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सक्षम ठाकुर का चयन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हुआ है। वह 86 किलोग्राम भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह चीन में तिरंगा लहराने के साथ ओलंपिक में जगह बनाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में खेलेंगे मनाली के सक्षम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में हिमाचल प्रदेश के मनाली के सक्षम भी दमखम दिखाएंगे। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी में बॉक्सिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सक्षम ठाकुर का चयन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हुआ है। वह 86 किलोग्राम भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह चीन में तिरंगा लहराने के साथ ओलंपिक में जगह बनाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स से ही ओलंपिक के लिए खिलाड़ियों का चयन होना है। इस साल वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स चीन में खेली जाएंगी। इसके लिए देश भर से 13 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इनमें कुल्लू जिले के मनाली के सक्षम ठाकुर भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


हाल ही में बंगलूरू में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सक्षम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। बॉक्सिंग की 86 किलोग्राम भार वर्ग की प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। अब चीन में होने वाली वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए पसीना बहा रहे हैं। सक्षम वीरवार को बंगलूरू से कुल्लू लौटे हैं। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग और जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन ने उनका जिला मुख्यालय ढालपुर में जोरदार स्वागत किया। कुल्लू पहुंचने पर सक्षम ने कहा कि चीन में तिरंगा फहराने के लिए उन्हें कड़ा अभ्यास करना होगा। अभ्यास के लिए प्रदेश से बाहर जाना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें