फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 280 बेटियों की शादी करवाएगा ये विभाग

Sat, 22 Dec 2018 04:28 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक कल्याण विभाग प्रदेश में 280 पूर्व सैनिकों की बेटियों की शादी करवाएगा। विभाग ने सभी आवेदनों को मंजूर कर दिया है। इन बेटियों की शादी में 50-50 हजार प्रत्येक को सहायता राशि मिलेगी। इन बेटियों की शादी पर कुल एक करोड़ चालीस लाख रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन


सैनिक कल्याण विभाग ने बीते वर्ष सूबे की 350 बेटियों की शादी करवाई है। हालांकि, इस वर्ष पूर्व के वर्ष से 70 आवेदन कम आए हैं। विभाग शादी में सहायता के लिए राशि बैंक अकाउंट में डाल देगा। पूर्व सैनिकों की दो बेटियों की शादी के लिए विभाग ने यह योजना चलाई है। 

विज्ञापन

बेटियों की शादी के लिए ऐसे मिलती है राशि

इसके तहत पूर्व सैनिक की बेटी की शादी के छह माह तक उन्हें इस सहायता राशि के लिए आवेदन करना होता है। यह राशि हवलदार रैंक तक के पूर्व सैनिकों की बेटियों की शादी के लिए मिलती है। विभाग में छह माह बाद आवेदन करने वाले पूर्व सैनिकों के आवेदन स्वीकृत नहीं होते हैं।

सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि इस वर्ष पूर्व सैनिकों की 280 बेटियों की शादी के लिए विभाग राशि देगा। इनके आवेदन स्वीकृत हो गए हैं। राशि संबंधित लाभार्थियों के अकाउंट में डाल दी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें