फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक स्कूल ने लॉकडाउन में प्रति छात्र मांगी सवा लाख रुपये फीस

Fri, 15 May 2020 01:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण देशभर में पिछले पचास दिन से लॉकडाउन है, लेकिन भारत के रक्षा मंत्रालय के अधीन हमीरपुर जिले के सुजानपुर में चल रहा सैनिक स्कूल बच्चों से एक साथ सवा लाख रुपये स्कूल फीस वसूल रहा है। सैनिक स्कूल सुजानपुर बोर्डिंग स्कूल है, जहां बच्चों के रहने, भोजन, वर्दी और किताबों की व्यवस्था स्कूल प्रशासन की तरफ से की जाती है। स्कूल में 19 मार्च के बाद से कक्षाएं बंद हैं।

विज्ञापन



22 मार्च को सीबीएसई की परीक्षा के बाद देश भर के कोने-कोने से यहां पढ़ने वाले करीब 550 बच्चों को लॉकडाउन की वजह से वापस उनके घर भेज दिया गया। इसके चलते न तो अगली कक्षाओं में दाखिले हो पाए और न ही नियमित स्कूल कक्षाएं चल रही हैं। सभी बच्चे अपने घर पर हैं।

बावजूद इसके स्कूल प्रशासन ने 1 लाख 24 हजार रुपये की सालाना फीस में 28 हजार रुपये भोजन और 1600 रुपये तैराकी समेत विभिन्न खर्चे वसूूलने के लिए अभिभावकों को मोबाइल पर मेसेज भेज दिए हैं। अभिभावकों ने कहा कि जब बच्चे स्कूल में भोजन ही नहीं कर रहे तो 28 हजार रुपये भोजन शुल्क के रूप में स्कूल प्रशासन कैसे वसूल सकता है।
विज्ञापन


उधर, सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के प्रधानाचार्य कैप्टन एके पॉल ने कहा कि सैनिक स्कूल में एक साल की फीस एक साथ लेने का प्रावधान है। बच्चों ने पिछले वर्ष की फीस भी नहीं दी। अगर बच्चों से फीस न लें तो क्या करें मुफ्त में पढ़ाएं। सभी बच्चों की ऑनलाइन कक्षाएं चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें