फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के डलहौजी में कॉमेडी करेंगे सैफ और जैकलीन फर्नांडीस, अर्जुन कपूर-यामी गौतम भी आएंगे

Sat, 31 Oct 2020 10:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, डलहौजी (चंबा)
विज्ञापन
डलहौली में फिल्म शूटिंग को पहुंच रहे बॉलीवुड स्टार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस और यामी गौतम हिमाचल की पर्यटन नगरी डलहौजी में कॉमेडी करते दिखेंगे। बड़े बैनर के तले बनने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए शनिवार देर रात को अभिनेता और अभिनेत्रियां डलहौजी पहुंच सकती हैं। डलहौजी सहित आसपास के क्षेत्र में कॉमेडी फिल्म की शूटिंग होगी। इसके लिए यूनिट पहुंच चुकी हैं। कोविड की मार के चलते पर्यटन नगरी डलहौजी में होटल व्यवसायियों के चेहरों से रौनक ही गायब हो चुकी है।

विज्ञापन


कोरोना के चलते करीब आठ माह बाद अब सरकार और प्रशासन की ओर से बंदिशें हटाने से अब फिल्मी सीटी मुंबई के कलाकार भी पर्यटक नगरी डलहौजी में दस्तक देना शुरू हो चुके हैं। कुछ दिन पहले अभिनेत्री रवीना टंडन, आशुतोष राणा सहित दिग्गज कलाकार डलहौजी में वेबसीरीज की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। अब नवंबर से ठीक एक दिन पूर्व सैफ अली खान, अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस और यामी गौतम भी शूटिंग के लिए पहुंच रहे हैं। 

विज्ञापन

मनाली के सोयल में हुई फिल्म की शूटिंग

वहीं, विश्वविख्यात पर्यटन नगरी मनाली में एक माह से फिल्मों की शूटिंग चल रही है। दक्षिण भारत की फिल्म की शूटिंग सोयल में अभिनेता नागार्जुन की गैरहाजिरी में भी जारी रही। हैदराबाद से नागार्जुन के लौटते ही एक्शन सीन की शूटिंग शुरू होगी। नग्गर के घुड़दौड़ में प्रसिद्ध बागवान नकुल खुल्लर के बड़ागढ़ रिजॉर्ट और स्पा में अभिनेता सुशांत सिंह पर कारगिल युद्ध के लिए सैनिकों को संबोधित करते दिखाया गया। इसके लिए कुछ सीन इंडोर तो अधिकतर आउटडोर सीन भी फिल्माए गए।

स्थानीय कोआर्डिनेटर राकेश उपाध्याय और रमेश रजनू ने कहा कि बर्फबारी के बाद बॉलीवुड के कई और यूनिट शूटिंग को मनाली आ रही हैं। लॉकडाउन के चलते होटल बंद हो गए थे। सरकार की ओर से कई तरह के नियम लागू होने के चलते करीब छह माह तक मनाली में कोई शूटिंग नहीं हुई, लेकिन अटल टनल रोहतांग के खुलने पर नए सिरे से कई फिल्म यूनिट अपनी शूटिंग लोकेशन तय कर रही हैं। लाहौल में बर्फबारी होने से अब शूटिंग के लिए फिल्म यूनिट लाहौल का रुख करेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें