फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरे गजब! बनने से पहले ही ढह गई पांच लाख की दीवार

Wed, 26 Mar 2014 07:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई की नाया पंचायत में बन रहे संपर्क मार्ग सेरखी की सुरक्षा दीवार निर्माण पूरा होने से पहले ही गिर गई। पांच लाख रुपये की लागत से बनाई जा रही दीवार की गुणवत्ता पर अब सवालों के घेरे में आ गई है।
विज्ञापन


पंचायत के कुछ लोगों ने इसकी शिकायत विकास खंड अधिकारी शिलाई से की है। पूर्व प्रधान जगत सिंह चौहान, पूर्व बीडीसी सदस्य रतन सिंह तोमर, ग्रामीण मोहन सिंह, तजेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि इस दीवार के निर्माण में घटिया सामाग्री का इस्तेमाल किया गया है।

वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत की मनमर्जी एवं विकास खंड के कर्मचारियों की अनदेखी के कारण ही यह दीवार गिरी है। यदि निर्माण के दौरान सही सामग्री का प्रयोग व ठीक देखभाल होती तो दीवार निर्माण के दौरान ही न ढहती।
विज्ञापन


उधर, शिलाई के खंड विकास अधिकारी विशन देव का कहना है कि सहायक अभियंता डेवलपमेंट को मामले की जांच करने को कहा गया है। अनियमितताएं पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें