फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: मणिमहेश यात्रा पर आए युवा साधु की बनीखेत गेस्ट हाउस में मौत

Mon, 29 Aug 2022 06:44 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा

सार

 साधु शनिवार रात बनीखेत बाजार स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरा था। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद गेस्ट हाउस संचालक ने साधु को 108 एंबुलेंस के जरिये सीएचसी बाथरी पहुंचाया। 
विज्ञापन
साधु की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की मणिमहेश यात्रा पर आए एक युवा साधु की मौत हो गई है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने साधु का शव डलहौजी स्थित शवगृह में रखवाया है। पुलिस के अनुसार युवा साधु शनिवार रात बनीखेत बाजार स्थित गेस्ट हाउस में ठहरा था। रविवार सुबह उसे दौरे पड़ने शुरू हो गए। वह बाथरूम में बेहोश होकर गिर पड़ा। गेस्ट हाउस के कर्मचारियों ने रोशनदान के जरिये साधु को निकाला।

विज्ञापन


उसे 108 एंबुलेंस से सीएचसी बाथरी लाया गया। यहां रविवार देर रात को उसने दम तोड़ दिया। बनीखेत पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। साधु की उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है। डीएसपी डलहौजी संजीव भाटिया ने बताया कि शव की शिनाख्त न होने पर उपमंडल अधिकारी से अनुमति लेकर 72 घंटों के बाद अंतिम संस्कार करवाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें