फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी अंजलि सहित धर्मशाला पहुंचे सचिन तेंदुलकर, हिमाचली अंदाज में स्वागत

Wed, 02 May 2018 12:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि के साथ धर्मशाला पहुंचे। कांगड़ा एयरपोर्ट पर उतरे सचिन का हिमाचली अंदाज में स्वागत किया गया। इसके बाद वाया शीला होकर सचिन एचपीसीए के कंडी स्थित होटल द पवेलियन पहुंचे।

विज्ञापन


सचिन चार मई तक धर्मशाला में ही रहेंगे और एचपीसीए के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में सचिन तेंदुलकर के बुधवार को होने वाले सभी कार्यक्रम स्थगित हो गए हैं। तीन मई को सुबह सचिन बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा से मिलकर उनका आशीर्वाद लेंगे।

चार मई शाम करीब 4 बजे सचिन तेंदुलकर क्रिकेट संग्रहालय का शिलान्यास करेंगे, जबकि नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंसी और एचपीसीए की डे एकेडमी का भी उद्घाटन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के छींटे देख बालकनी से आए सचिन

माना जा रहा है कि सांसद अनुराग ठाकुर ने भी इन कार्यक्रमों में शिरकत करनी है, लेकिन व्यस्तता के चलते वह बुधवार को धर्मशाला नहीं पहुंच सकते। यही कारण है कि सचिन के बुधवार को होने वाले एचपीसीए से संबंधित कार्यक्रम स्थगित करने पड़े हैं।


कंडी स्थित होटल द पवेलियन में ठहरे महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भरी गर्मी के मौसम में बरसात देखकर अचंभित हुए। जैसे ही धर्मशाला में बारिश के छींटे गिरने शुरू हुए, सचिन अपने कमरे से बाहर बालकनी में आ गए और सुहाने मौसम का आनंद लेने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें