फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला आएंगे सचिन तेंदुलकर, क्रिकेट संग्रहालय का रखेंगे नींव पत्थर

Sun, 29 Apr 2018 07:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर एक मई को धर्मशाला आएंगे। वे दो मई को स्टेडियम में बन रहे क्रिकेट संग्रहालय का नींव पत्थर रखेंगे। सचिन तेंदुलकर तीन मई तक धर्मशाला में ही रहेंगे। साथ ही एचपीसीए डे अकादमी के क्रिकेट खिलाड़ियों को टिप्स भी देंगे।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में सचिन तेंदुलकर का स्टैच्यू स्थापित किया जा रहा है। इनके अलावा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव और राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले के स्टैच्यू भी स्टेडियम में नजर आएंगे।

संग्रहालय में विभिन्न ट्रॉफियों सहित देश के क्रिकेट इतिहास को दर्शाता सामान भी रखा जाएगा। एचपीसीए इंतरिम कमेटी के सदस्य मोहित सूद ने बताया कि धर्मशाला स्टेडियम में क्रिकेट संग्रहालय बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि सचिन तेंदुलकर एक मई को धर्मशाला आएंगे, जबकि तीन मई तक यहीं रहेंगे। दो मई को वे क्रिकेट संग्रहालय का नींव पथर रखेंगे। इसके अलावा एचपीसीए डे अकादमी के क्रिकेट खिलाड़ियों को टिप्स देंगे।

डमी ट्रॉफियां भी होंगी प्रदर्शित- विभिन्न प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम की जीती हुईं ट्रॉफियों की डमी ट्रॉफियां संग्रहालय में प्रदर्शित की जाएंगी। इसके अलावा भारतीय टीम की अब तक की जर्सियां, बैट, बॉल सहित क्रिकेट की अन्य सामग्री प्रदर्शित की जाएगी। यह पूरी सामग्री एकत्रित की जा रही है। 

दलाईलामा से भी मिल सकते हैं सचिन- एक से तीन मई तक धर्मशाला आने पर सचिन तेंदुलकर बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा से भी मिल सकते हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी कार्यक्रम तय नहीं है। लेकिन, दलाईलामा से मिलने को लेकर कार्यक्रम तय किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें