फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन, सौरभ और लक्ष्मण ही करेंगे नए कोच का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम के कोच का फैसला सितंबर के अंत में किया जाएगा। बीसीसीआई की समिति के सलाहकार महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली व वीवीएस लक्ष्मण भारत के कोच की नियुक्ति करेंगे। जो बीसीसीआई को मान्य होगा। बोर्ड ने इस बारे में अपनी राय स्पष्ट कर दी है। यानि नए कोच की नियुक्ति देश के तीन पूर्व महान क्रिकेटर करने वाले हैं।
विज्ञापन


दिल्ली जाते समय बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने हिमाचल के बंगाणा में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि टीम के लिए कोच जरूरी है और तीनों क्रिकेटरों की कमेटी ही नए कोच का नाम फाइनल करेगी। भारत को अक्तूबर माह में दक्षिण अफ्रीका के साथ घरेलू श्रृंखला खेलनी है। जिसमें भारत का करीब 72 दिनों का दौरा होगा।

सलाहकार समिति लेगी फैसला

इस दौरे में भारत दक्षिण अफ्रीका के साथ चार टैस्ट पांच वन-डे व तीन टी-20 मैच खेलेगा। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वन-डे टीम व टी-20 का नेतृत्व महिंद्र सिंह धोनी करेंगे जबकि टैस्ट टीम की कप्तानी विराट कोहली के पास रहेगी।

ठाकुर ने कहा कि किसी भी टीम के लिए कोच का होना जरूरी है और कोच की नियुक्ति के लिए बीसीसीआई की सलाहकार समिति को मनोनीत करके कोच की नियुक्ति का कार्यभार सौंपा है। अनुराग ने कहा कि हमने इस पर फैसला लेने के लिए कुछ समय लिया है। टीम के निदेशक पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री की अगुवाई में पिछले कुछ समय से भारत ने क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

पकिस्तान से फिलहाल कोई खेल रिश्ता नहीं

अनुराग ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान से बीसीसीआई ने शर्त रखी है कि जब तक आतंकवाद खत्म नहीं होता है, तब तक बीसीसीआई कोई भी क्रिकेट प्रतियोगिता पाकिस्तान के साथ नहीं करवाएगा। अगर पाकिस्तान भारत के साथ समझौता करके आगे के लिए किसी भी प्रकार का कोई दंगा न करने का वचन देता है तो वह खुद बैट व बॉल लेकर पाकिस्तान जाएंगे।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के एक मात्र अंतरराष्ट्रीय मैदान धर्मशाला में भी एक दिवसीय क्रिकेट मैच होगा। अगले वर्ष टी-20 विश्वकप का आगाज भी धर्मशाला के मैदान से ही होगा। उसके बाद भी टी-20 विश्वकप में करीब चार मैच और धर्मशाला में खेलने का प्रस्ताव भी पारित होने वाला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें