सरकारी विभागों में रोजगार की राह ताक रहे बेरोजगारों का इंतजार खत्म हो गया है। हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर ने पांच विभागों में विभिन्न श्रेणियों के तीन दर्जन पद भरने के लिए लिखित एवं छंटनी परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है।
बोर्ड सितंबर माह से इन पदों को भरने के लिए परीक्षा करवाएगा। पांच श्रेणियों के लिए सिर्फ हमीरपुर में ही परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं जबकि, लेडी विलेज डेवलेपमेंट कोआर्डिनेटर (एलवीडीसी) के पदों पर भर्ती के लिए हमीरपुर और शिमला में केंद्र स्थापित किए गए हैं।
बोर्ड सचिव विजय कुमार का कहना है कि बोर्ड ने विभिन्न पदों को भरने के लिए छंटनी परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। कुछ पदों के लिए हमीरपुर में और कुछ के लिए शिमला में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।