फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूसी महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस के हाथ खाली

Sat, 27 Oct 2018 06:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन नगरी मनाली में रूसी महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। जबकि, इस संवेदनशील मामले की जांच के लिए पुलिस की चार टीमों को खोजी कुत्ते समेत फील्ड में उतारा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं एसपी शालिनी अग्निहोत्री मनाली में डेरा जमाए हुए है। पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

पर्यटन नगरी मनाली फिर शर्मसार, रूस की महिला के साथ गैंगरेप
एसपी ने स्वयं घटना स्थल की गहनता से जांच की और मौके पर मौजूद सबूतों को अपने सहयोगियों की सहायता से खंगाला। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पीड़ित रूसी महिला ने अपने को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाने की भरसक कोशिश की। इस दौरान एक अपराधी की नाक पर मुक्का भी मारा था जिससे अपराधी की नाक से खून टपकना शुरू हो गया था। पीड़ित को भी हल्की चोटें आई हैं। पुलिस घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय लोगों से मदद का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कुछ मार्गदर्शन के साथ पर्यटकों को दुष्कर्म, लूटपाट जैसी घटनाओं से बचाया जा सकता है। होटलों में ठहरने वाले विदेशियों के सी फार्म भरकर स्थानीय थाने में जमा करवाना तथा होटलों में ठहरने वाले पर्यटकों का विवरण रजिस्टर में पहचान पत्र की कॉपी के साथ दर्ज करना कानूनी रूप से जरूरी है। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दिन रात जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें