फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पैराशूट में बीड़ बिलिंग से मनाली के लिए भरी उड़ान, दिशा भटकने से करसोग पहुंच गया रूसी पायलट

Wed, 10 May 2023 11:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, करसोग (मंडी)

सार

करसोग से लगभग आठ किलोमीटर की दूरी पर बुधवार शाम को भनेरा में अचानक एक पैराशूट खेतों में उतरता देख स्थानीय लोगों इसकी ओर आकर्षित हो गए। 
विज्ञापन
रशियन पर्यटक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैराशूट में बीड़ बिलिंग से मनाली के लिए उड़ान भरने के बाद रूसी  पैराग्लाइडर पायलट दिशा भटकने से करसोग पहुंच गया। करसोग से लगभग आठ किलोमीटर की दूरी पर बुधवार शाम को भनेरा में अचानक एक पैराशूट खेतों में उतरता देख स्थानीय लोगों इसकी ओर आकर्षित हो गए। स्थानीय लोगों ने पैराशूट तक पहुंचने के बाद विदेशी पायलट से बाद करनी चाही। लेकिन उसकी भाषा समझ नहीं पाने के कारण लोगों ने उसे पुलिस थाना करसोग पहुंचाया। थाने में पुलिस पूछताछ में पता लगा कि यह पर्यटक पैराशूट से बीड़ बिलिंग से मनाली की ओर जा रहा था लेकिन अचानक दिशा भटक जाने के कारण करसोग के भनेरा पहुंच गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार यह पर्यटक रूसी मूल का निवासी है जो पैराग्लाइडिंग करने के लिए हिमाचल के बीड़ बिलिंग आया था। कहा कि पर्यटक को सुरक्षित बस से वापस भेजा जा रहा है। डीसीपी करसोग गीतांजली ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि विदेशी पर्यटक पैराशूट से करसोग के भनेरा में दिशा भटक जाने के कारण उतरा है, जिसे स्थानीय लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पुलिस थाना करसोग पहुंचाया। पर्यटक को वापस बीड़ बिलिंग सुरक्षित भेज जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें