फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल टैंक में जहर मिलाने से हड़कंप, आनन फानन में खाली कराया

Thu, 04 Jan 2018 09:42 AM IST
नीरज महाजन/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल के जिला बिलासपुर के घुमारवीं मंडल में कुड़साए गांव के पेयजल टैंक में जहर मिलाए जाने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पानी से बदबू आने पर शक हुआ तो जांच की गई। इस दौरान टैंक का ताला टूटा पाया गया। पास ही कीटनाशक दवाओं की खाली बोतलें भी मिल गईं।

विज्ञापन


बड़ी अनहोनी की आशंका पर आनन फानन टैंक को खाली करा दिया गया। पुलिस और आईपीएच विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक बरोटा पंचायत के कुड़साए गांव में करीब 17 हजार लीटर का पेयजल टैंक बना हुआ है। इस टैंक से पुखरू, कुड़साए, वल्ल एवं सटे इलाकों के सैकड़ों घरों को पानी सप्लाई होता है। बुधवार सुबह गांव के एक व्यक्ति ने नहाने के लिए पानी लिया तो उसे पानी से कुछ बदबू आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने फौरन वाटर गार्ड को सूचित किया। वाटर गार्ड ने टैंक पर जाकर देखा तो वहां पर लगाया गया ताला भी मौजूद नहीं था। वहीं, आस पास कीटनाशक दवाओं की खाली बोतलें बरामद हो गईं। वाटर गार्ड ने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और आईपीएच की टीमों को मौके पर बुला लिया गया।

विभाग के एसडीओ बिहारी लाल डोगरा के अनुसार पानी का टैंक पंचायत के अधीन है। इसमें ताला लगाया गया था। शक होने पर जब टैंक की जांच की गई तो सुबह ताला नहीं था। पानी में दुर्गंध के चलते पानी के सैंपल लेने के बाद टैंक खाली करा दिया था।

टैंक को पूरी तरह से साफ कर फिर से पानी भरा गया है। उधर, डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें