फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नियमों को ठेंगा, नौ माह में तेज रफ्तार के 2796 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही से वाहन चलाने पर 310 चालकों पर कार्रवाई, सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 245 चालान
विज्ञापन

आईटीएमएस कैमरों से रखी जा रही रफ्तार निगरानी
यातायात नियमों के प्रति जागरूकता और सुरक्षित सफर सुनिश्चित करने के लिए जारी रहेगी कार्रवाई
देवेंद्र ठाकुर
शिमला। जिले की सड़कों पर चालक यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। कहीं तय गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन दौड़ाए जा रहे हैं तो कहीं वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिला पुलिस की पिछले नौ माह की कार्रवाई में यह तस्वीर सामने आई है। चालकों की लापरवाही हादसों का खतरा बढ़ाने के साथ राहगीरों की सुरक्षा के लिए भी चुनौती बनी हुई है।
जिला पुलिस यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाती है। इस वर्ष सबसे अधिक चालान ओवरस्पीड के किए गए हैं। पुलिस ने तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर 2796 चालान काटे हैं। इनमें ज्यादातर चालान इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) कैमरों से किए गए हैं।
विज्ञापन

शहर के आसपास राष्ट्रीय राजमार्गों पर तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए आईटीएमएस कैमरे लगाए हैं। ये कैमरे निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार से वाहन चलाने पर स्वत: चालान जारी करते हैं। संबंधित वाहन मालिक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर इसका संदेश भी भेजा जाता है। फागू, मैहली समेत कई क्षेत्रों में इन कैमरों के माध्यम से यातायात नियमों की निगरानी की जा रही है।
पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने पर 310 चालकों के चालान भी काटे हैं। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने के लिए समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। इसका उद्देश्य लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की, ताकि सफर सुरक्षित रहे।
विज्ञापन

गाड़ी चलाते मोबाइल इस्तेमाल पर 861 चालान
वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल हादसों का कारण बन सकता है। इसके बावजूद कई चालक जागरूकता अभियानों के बाद भी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। जिला पुलिस ने नौ माह के दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने पर 861 चालकों के चालान किए हैं। इसी अवधि में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर 245 चालकों के चालान काटे गए। सड़क हादसों के दौरान सीट बेल्ट का इस्तेमाल गंभीर चोटों के जोखिम को कम करने में मदद करता है। ऐसे में पुलिस इस नियम का पालन सुनिश्चित करवाने के लिए भी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें