फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Congress: जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में चले लात-घूंसे, हंगामा

Wed, 03 Aug 2022 06:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

जिला महासचिव अपनी बात कहने के लिए कुर्सी से उठे तो एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया। जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार और विधायक लखनपाल ने बीच-बचाव किया और मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन
कांग्रेस कमेटी की बैठक में हंगामा । - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर की बुधवार को पार्टी कार्यालय में हुई बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। बैठक में खूब लात-घूंसे चले। जिला महासचिव के साथ हुई मारपीट के बाद माहौल तनावपूर्ण रहा। बैठक में बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रानी और केसीसी बैंक के पूर्व निदेशक अनिल समेत प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। दरअसल, विधानसभा बड़सर में गत मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ था। 

विज्ञापन




इसमें प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली मुख्यातिथि थे। मंच पर एक ऐसा व्यक्ति भी मौजूद था, जो पिछले साढ़े चार साल से पार्टी कार्यक्रमों से दूर था। संबंधित व्यक्ति की पार्टी कार्यक्रम में उपस्थित होने की सूचना मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश सचिव कमल पठानिया, जिला उपाध्यक्ष नरेश लखनपाल और महासचिव पवन कालिया समेत कुछ अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इसकी रात भर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा रही। अनुपस्थित रहे पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों में अनदेखी के आरोप भी लगाए। 

बुधवार को हमीरपुर में बैठक शुरू हुई तो बड़सर से संबंधित एक पदाधिकारी ने कहा कि भोरंज हलके में कांग्रेस 35 सालों से चुनाव हार रही है, लेकिन इस बार वहां जीत होगी। दूसरी ओर से आवाज आई कि जो भोरंज में चुनाव जितवाने की बात कर रहे हैं, उनके गृह क्षेत्र बड़सर में कांग्रेस कमजोर हो रही है। इससे बैठक में माहौल तनावपूर्ण हो गया। बड़सर के विधायक ने किसी का नाम लिए बिना पार्टी विरोधी कार्य करने वाले पदाधिकारियों को चेताया कि कुछ लोग पार्टी को कमजोर करने पर तुले हैं, लेकिन वह कामयाब नहीं होंगे।
विज्ञापन


कहा कि कुछ लोग पार्टी में सिर्फ ओहदा लेकर बैठे हैं, लेकिन पार्टी के लिए उनका कोई योगदान नहीं है। न ही पार्टी के कार्यक्रमों में भाग लेते हैं। महिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रानी ने विधायक की बात का समर्थन किया। जिला महासचिव अपनी बात कहने के लिए कुर्सी से उठे तो एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया। जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार और विधायक लखनपाल ने बीच-बचाव किया और मामले को शांत करवाया। उधर, जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा कि पार्टी में किसी बात पर कहासुनी हुई है। यह पार्टी का अंदरुनी मामला है। बैठकर इसे सुलझा लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें