फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में दो मरीजों की मौत के बाद बवाल, देर रात पहुंचे उपायुक्त

Wed, 12 Sep 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा मेडिकल कॉलेज में सोमवार रात को दो मरीजों की मौत के बाद हुए बवाल के बाद  उपायुक्त हरीकेश मीणा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन


इस दौरान रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अस्पताल पहुंचे उपायुक्त ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को भी अस्पताल में तलब किया। उन्होंने प्राचार्य के समक्ष अस्पताल की सभी खामियों को रखा। अस्पताल के सभी वार्डों में मरीजों के पीने के लिए पानी की उचित व्यवस्था नहीं थी।

इसको लेकर उपायुक्त ने प्राचार्य को फटकार भी लगाई। वहीं मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने डीसी को बताया कि अस्पताल में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था करना सरकार की जिम्मेवारी है। इस बात को लेकर भी उपायुक्त गुस्सा हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यवस्था देखने के लिए मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य को नियुक्त किया गया है। अगर अस्पताल में कोई कमी चल रही है, तो इसको लेकर जिला प्रशासन को सूचित करना चाहिए। ताकि समय पर समस्या का समाधान किया जा सके। 

निरीक्षण के दौरान सामने आई खामियों की होगी जांच : उपायुक्त 

अस्पताल पहुंचे उपायुक्त के सामने कई मरीजों और तीमारदारों ने अव्यवस्थाओं को बताया। सोमवार देर रात डॉक्टर के देरी से पहुंचने से हुई दो मरीजों की मौत के बाद तीमारदारों ने उपायुक्त के आवास के बाहर जाकर प्रदर्शन किया।

इसके बाद उपायुक्त निरीक्षण के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान प्राचार्य को कहा कि इस मामले की सूचना स्वास्थ्य सचिव को देंगे। ताकि मामले पर गंभीरता से कार्रवाई की जाए।

इसके साथ ही अस्पताल में निरीक्षण के दौरान सामने आई खामियों को लेकर उपायुक्त ने एक रिपोर्ट भी तैयार की है। इसके ऊपर प्रशासनिक स्तर पर जांच बिठाई जाएगी। उपायुक्त ने सभी वार्डों का निरीक्षण किया। जहां पर प्रबंधन की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई। 

उपायुक्त चंबा हरीकेश मीणा ने बताया कि उन्होंने सोमवार रात को अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान कई खामियां सामने आई हैं। इसको लेकर रिपोर्ट तैयार की गई है। इन सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी। ताकि भविष्य में मरीज को किसी प्रकार की परेशानी पेश ना आए।
विज्ञापन

बाजार से पानी की बोतलें खरीदने को मजबूर तीमारदार और मरीज

चंबा मेडिकल कॉलेज में दो दिनों से पेयजल की आपूर्ति बंद है। इस वजह से मरीजों को मजबूरन बाजार से पानी की बोतलें खरीदनी पड़ रही हैं। अस्पताल प्रबंधन मरीजों की समस्या का समाधान करने में नाकाम साबित हो रहा है।

तीमारदार चैन सिंह, चंद राम, राकेश कुमार, सुरेंद्र, मान सिंह, अजय कुमार, टेक चंद, रवि कुमार, होशियार सिंह और केवल कृष्ण ने बताया कि अस्पताल में सोमवार और मंगलवार को पानी की सप्लाई नहीं आई है। इसकी वजह से मरीज और तीमारदार काफी परेशान हैं।

तीमारदारों को मरीजों के बर्तन और कपड़े धोने के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है। पीने का दुुकानों से खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि अस्पताल में पानी की व्यवस्था सुचारु की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें