इस बीच बसे लोकल स्टॉपेज पर बसें न रुकने के कारण मुसाफिरों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। ओवरलोडिंग के चालान के डर से बसों के ड्राइवर-कंडक्टरों ने अतिरिक्त सवारियों को चढ़ाने से मना कर दिया।
11 बजे के करीब ढली टनल के पास जब बस पहुंची तो ढली स्टॉपेज के पास काफी देर से बसों का इंतजार कर रहे सवारियों को चालक ने बस में बिठाने से मना कर दिया। इस पर लोग सड़क पर लेट गए। काफी देर तक यहां हंगामा होता रहा।
यातायात बाधित होने के बाद जब पुलिस को पता चला तो मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीर ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार दलित ने कहा कि ओवरलोडिंग की आड़ में जिस तरह से स्कूली छात्रों और किसानों-बागवानों को परेशान किया जा रहा है, वह गलत है। बसों की कमी को दूर कर लोगों को राहत प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि अगर समस्या का हल नहीं किया तो प्रदर्शन किया जाएगा।