फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में चढ़ाने से मना करने पर ढली में हंगामा, सड़क पर लेटे मुसाफिर

Fri, 28 Jun 2019 09:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी में सरकारी और निजी बसों में ओवरलोडिंग को लेकर की गई सख्ती के बाद लोग परेशान हैं। ढली में एक बस में चालक ने सवारियों को जब चढ़ाने से मना किया तो यहां जमकर हंगामा हुआ। लोगों ने बस के आगे लेटकर यातायात ठप कर दिया।

विज्ञापन


इस कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। लोगों कहना था कि जब बसें नहीं हैं तो फिर उन्हें बसों से क्यों उतारा जा रहा है? वहीं चालक-परिचालक का कहना था कि बस में पहले से सीटें भरी थीं, ऐसे में अतिरिक्त लोगों के चढ़ाने से बस का चालान हो सकता है।

ऊपरी शिमला के रूटों पर जाने वाले लोगों को इस कारण सबसे ज्यादा दिक्कतें हो रही हैं। बसों में सवारियों को चढ़ाने को लेकर अब आए दिन झगड़े होने लगे हैं।  ढली में शुक्रवार को हुए हंगामे का भी यही कारण रहा।
विज्ञापन


सरकारी बस में लोगों को चढ़ने से मना किया तो कुछ युवकों और राहगीरों ने बस को रोककर सड़क पर लेटकर इसका विरोध जताया। मामला जब शांत नहीं हुआ तो पुलिस को मौके पर आना पड़ा।

सरकार की ओर से ओवरलोडिंग रोकने के लिए चलाया अभियान आम जनता के लिए परेशानी का सबब बन गया है। शुक्रवार को भी ऊपरी शिमला के लिए रवाना होने वाली अधिकतर सरकारी और निजी बसें बस स्टैंड से पैक होकर जा रहीं थीं।

Trending Videos
विज्ञापन

तो छेड़ देंगे आंदोलन: रवि कुमार

- फोटो : अमर उजाला
इस बीच बसे लोकल स्टॉपेज पर बसें न रुकने के कारण मुसाफिरों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। ओवरलोडिंग के चालान के डर से बसों के ड्राइवर-कंडक्टरों ने अतिरिक्त सवारियों को चढ़ाने से मना कर दिया।

11 बजे के करीब ढली टनल के पास जब बस पहुंची तो ढली स्टॉपेज के पास काफी देर से बसों का इंतजार कर रहे सवारियों को चालक ने बस में बिठाने से मना कर दिया। इस पर लोग सड़क पर लेट गए। काफी देर तक यहां हंगामा होता रहा।

यातायात बाधित होने के बाद जब पुलिस को पता चला तो मौके पर पहुंचकर मामले को शांत करवाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीर ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार दलित ने कहा कि ओवरलोडिंग की आड़ में जिस तरह से स्कूली छात्रों और किसानों-बागवानों को परेशान किया जा रहा है, वह गलत है। बसों की कमी को दूर कर लोगों को राहत प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि अगर समस्या का हल नहीं किया तो प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें