फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश का काम विश्व को धर्म का मार्ग दिखाना: भागवत

Wed, 18 Sep 2019 12:09 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि गीता में सभी धर्मों का निचोड़ है। संघ का काम समाज को एक सूत्र में पिरोना और देश का काम विश्व को धर्म का मार्ग दिखाना और उस पर चलना सिखाना है।

विज्ञापन


संघ कर्म का मार्ग दिखाता है जो धर्म के मार्ग से अलग नहीं है। इसके लिए संघ निरंतर प्रयासरत है। बुधवार को सोलन के माल रोड स्थित श्रीकृष्ण मंदिर के उद्घाटन के बाद मोहन भागवत ने लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भी कहा है कि प्रेम और निष्काम भावना से किए कर्म हमेशा फलदायी होते हैं। इस मौके पर सीएम जयराम ठाकुर भी मौजूद थे। इससे पूर्व सुबह सवा दस बजे मोहन भागवत सोलन पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन


हालांकि, राम मंदिर पर पूछे सवाल पर उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले कार्यक्रम के बाद मोहन भागवत नौणी विवि रवाना हो गए, जहां आरएसएस की बैठक में शिरकत की। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी शामिल हुए। 

विज्ञापन

आधुनिकता की दौड़ में संस्कृति भूल रहे लोग : जयराम

- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आधुनिकता की दौड़ में लोग अपनी संस्कृति, धर्म को भूलते जा रहे हैं। इंसान कितना ही बड़ा हो जाए, उसे अपने संस्कार नहीं भूलने चाहिएं।

ईश्वर का स्मरण करना न भूलें, तभी कामयाब हो सकते हैं। मंदिर और संस्कृति धर्म को आगे बढ़ाने के लिए अहम हैं। उन्होंने कृष्ण वृद्धाश्रम ट्रस्ट को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता देने का भी आश्वासन दिया।

मालरोड पर जाम में फंसे मुख्यमंत्री
सोलन शहर में यातायात की बिगड़ती हालत का अंदाजा मुख्यमंत्री को भी लग गया। बुधवार को सर्किट हाउस से सरसंघचालक मोहन भागवत का स्वागत करने निकले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जाम में फंस गए। हालांकि उन्हें जाम से बचाने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। लेकिन इसके बावजूद लंबे समय से गाड़ियां फंसे होने की वजह से कुछ देर के लिए मुख्यमंत्री को जाम में फंसना पड़ा। जिसके बाद पुलिस ने मालरोड़ में घुसने वाली गाड़ियों को रोक दिया और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व सरसंघचालक मोहन भागवत के लिए मार्ग बहाल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें