फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएस बाली: फौजियों, पूर्व सैनिकों और मान्यता प्राप्त पत्रकारों को निगम के होटलों में मिलेगी 50 फीसदी छूट

Fri, 08 Mar 2024 07:51 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कांगडा

सार

पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और विधायक आरएस बाली ने कांगड़ा में कहा कि फौज में सेवारत हिमाचली फौजियों को निगम के होटलों में रहने पर पचास फीसदी की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
रघुवीर सिंह बाली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और विधायक आरएस बाली ने कांगड़ा में कहा कि फौज में सेवारत हिमाचली फौजियों को निगम के होटलों में रहने पर पचास फीसदी की छूट दी जाएगी। यह सुविधा उन्हें साल के आठ महीने मिलेगी, जबकि मार्च से लेकर जून के चार महीने तक उन्हें 30 फीसदी की छूट दी जाएगी। साथ ही होटल में रहने वाले फौजियों को खाने पर अतिरिक्त से 30 फीसदी की छूट दी जाएगी। बाली ने कहा कि यही सुविधा सूबे के पूर्व सैनिकों और सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी मिलेगी।

विज्ञापन


महाशिवरात्रि के दिन उन्होंने प्रदेश के इन वर्गों को सुविधा देने के लिए यह घोषणा की है और सोमवार को निगम की ओर से इन सुविधाओं के लिए अधिसूचना जारी हो जाएगी। उसके बाद से तीनों श्रेणी के लोगों और उनके परिवारों के लिए यह सुविधा शुरू हो जाएगी। बाली ने इस दौरान शनिवार को पालमपुर से अंब तक वंदे भारत बस सेवा शुरू करने का भी ऐलान किया। सुबह आठ बजे हाईटेक सुविधा से लैस वॉल्वो बस पालमपुर से चलेगी और नगरोटा, कांगड़ा और देहरा से होते हुए बस अंब तक पहुंचेगी। इससे जिले के लोगों को वंदे भारत ट्रेन सुविधा से जुड़ने की सुविधा मिल जाएगी। प्रदेश और इसके बाहर निगम के किसी भी होटल में ठहरने और खाने पर उन्हें यह छूट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें