शिमला। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर वीरवार को रोटरी क्लब शिमला ने मालरोड स्थित राेटरी टाउन हॉल और शेर ए पंजाब में कपड़े से बने 100 थैले बांटे। यह थैले स्थानीय नागरिकों द्वारा दान किए कपड़ों से बनाए गए हैं। इन्हें रोटरी क्लॉथ बैंक बॉक्स में एकत्र किया था। रोटरी क्लब के अध्यक्ष करण बांबा ने बताया कि जो कपड़े उन्हें क्लॉथ बैंक बॉक्स में मिलते हैं उन्हें जरूरतमंद लोगों को दान किया जाता है। इस बार कुछ कपड़ाें को पानीपत की एक कंपनी से
विज्ञापन
रिसाइकिल करवा कर इसके बैग तैयार किए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक बैगों के प्रयोग को कम करना है। रोटरी क्लब शिमला ने कपड़े के पुनर्चक्रण को इस वर्ष का हस्ताक्षर प्रोजेक्ट घोषित किया है। इस परियोजना के अंतर्गत थैले, गद्दे, कुशन और फ्लोर कुशन जैसी उपयोगी वस्तुएं तैयार कर जरूरतमंदों में वितरित की जाएंगी। इस अवसर पर रोटरी क्लब जोन एक के असिस्टेंट गवर्नर मनु अग्रवाल, सचिव डॉ. संदीप सौठा, रौनक गोयल, मनवीराज विर्दी, करण शर्मा और चेतन शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद