फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: बीएड का न रोस्टर आया न काउंसलिंग शेड्यूल जारी हुआ, 20 हजार अभ्यर्थी परेशान

Fri, 04 Aug 2023 06:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विद्यार्थी काउंसलिंग प्रक्रिया के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सरकार की ओर से जब तक प्रवेश के लिए रोस्टर जारी नहीं होगा, तब तक एचपीयू और एसपीयू अपने संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए श्रेणीवार संयुक्त मेरिट भी जारी नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएड की प्रवेश परीक्षा का परिणाम आए 15 दिन से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन अभी तक बीएड की न तो श्रेणीवार मेरिट जारी हुई और न ही काउंसलिंग का शेड्यूल तय है। सरकार की ओर से बीएड का रोस्टर तय करके जारी न किए जाने के कारण प्रवेश प्रक्रिया अटकी हुई है। प्रवेश परीक्षा में अपीयर हुए 20,993 अभ्यर्थी रोस्टर न आने और श्रेणीवार मेरिट जारी न होने से परेशान हैं।

विज्ञापन


विद्यार्थी काउंसलिंग प्रक्रिया के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सरकार की ओर से जब तक प्रवेश के लिए रोस्टर जारी नहीं होगा, तब तक एचपीयू और एसपीयू अपने संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए श्रेणीवार संयुक्त मेरिट भी जारी नहीं कर पाएंगे। इसके बाद ही एचपीयू काउंसलिंग शेड्यूल तय कर पाएगा। अभी तक एचपीयू ने सिर्फ मंडी विवि के साथ मेरिट और संयुक्त काउंसलिंग आयोजित कर सीटों के आवंटन करने को लेकर बात जरूर की है, मगर दोनों विवि के अधिकारियों की बीएड प्रवेश को लेकर कोई बैठक भी नहीं हो पाई है।

दोनों विश्वविद्यालयों को सरकार की ओर से रोस्टर जारी होने का इंतजार है। रोस्टर आने पर ही प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ पाएगी। बीएड की प्रवेश परीक्षा में अपीयर हुए हजारों अभ्यर्थियों ने प्रदेश सरकार से एडमिशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए रोस्टर जारी करने की मांग की है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया समय से पूरी हो और कक्षाएं शुरू हो सकें। उनका कहना है कि बीएड काउंसलिंग प्रक्रिया आगे न बढ़ने के कारण वे पीजी कोर्स की प्रवेश प्रक्रिया में अन्य कोर्स में भी प्रवेश लेने पर कोई फैसला नहीं ले पा रहे हैं। प्रदेश में एचपीयू और एसपीयू से संबद्ध 75 सरकारी और निजी बीएड कॉलेज हैं। इनमें आठ हजार सीटें भरी जाएंगी।
विज्ञापन


पीजी कोर्स की काउंसलिंग 7 अगस्त को
हिमाचल प्रदेश विवि के शिक्षा विभाग ने पीजी डिप्लोमा इन एडल्ट एजुकेशन के लिए काउंंसलिंग का शेड्यूल तय कर दिया है। काउंसलिंग सात अगस्त को होगी। काउंसलिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड से होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. अजय अत्री ने बताया कि विवि की वेबसाइट पर बारिश से हुए नुकसान और आवाजाही में पेश आ रही परेशानी को देखते हुए गुगल मीट के माध्यम से काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए लिंक उपलब्ध कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें