फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों किस्म के गुलाबों की खुशबू से महका नौणी विवि

Thu, 25 Apr 2019 10:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
रोज गार्डन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नौणी विवि में गुरुवार को फ्लोरिकल्चर और लैंडस्केप आर्किटेक्चर विभाग ने रोज फेस्टिवल का आयोजन किया। इसका शुभारंभ कुलपति डॉ. एचसी शर्मा ने किया। सोलन और आसपास क्षेत्रों से फूल प्रेमी और छात्र विश्वविद्यालय के डीआर ठाकुर रोज गार्डन में विभिन्न किस्मों और रंगों के हजारों गुलाबों को देखने के लिए पहुंचे।

विज्ञापन


उन्होंने विश्वविद्यालय में स्थापित एक हैंगिंग गार्डन का भी उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि फूलों की खेती कर किसान अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं। उन्होंने वैज्ञानिकों और छात्रों से फ्लोरीकल्चर में हिमाचल को एक मॉडल राज्य बनाने की दिशा में काम करने का आग्रह किया। उन्होंने छात्रों से इस क्षेत्र में अंत विषय अनुसंधान करने का अनुरोध किया। 

600 से अधिक गुलाब की किस्में 

रोज गार्डन - फोटो : अमर उजाला
डीआर ठाकुर रोज गार्डन साल 2010 में स्थापित किया गया था। यहां गुलाब की किस्में का जर्मप्लास्म संग्रह है। अलग-अलग रंगों और 600 से अधिक गुलाब की किस्में हैं। इनमें विदेशी और स्थानीय किस्में शामिल हैं। लाल, गुलाबी, सफेद, मैजेंटा, नारंगी, पीले और हरे रंगों में गुलाब देखने के लिए लोगों में बहुत उत्साह दिखा।

विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों और छात्रों के अलावा, नौणी और आसपास के क्षेत्रों से लोगों और स्कूली छात्रों ने इस फेस्टिवल में भाग लिया। विभाग ने अपनी अन्य गतिविधियों जैसे कट और सूखे फूलों, पॉट पौधों, नर्सरी, सजावटी पौधों, बोन्साई और कैक्टस को भी प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया। 
विज्ञापन

रोज गार्डन में हैं इन किस्मों के गुलाब 

रोज गार्डन - फोटो : अमर उजाला
हाइब्रिड टी, फ्लोरिबंडा, पोलींथस जैसे आधुनिक गुलाब हैं। छोटे गुलाब, श्रब और कलाइंबेर्स गुलाब भी हैं। फेस्टिवल में हाइब्रिड टी की किस्में जैसे हॉट प्वाइंट, व्हाइट डिलाइट, जेमिनी, केलिको, मिल्की वे, समर फ्रेगरेंस, अश्वनी आदि प्रदर्शित किए गए हैं।

फ्लोरिबंडा में ऑरेंज पैशन, रोमांस, व्हाइट एरो, कलर वंडर, फनी कर्ल, टुगेदर फॉरएवर, रेनबो शरबत जैसी कुछ प्रमुख किस्में हैं। श्रब रोज में नॉक आउट, फेडोरा, स्टार्रली नाइट, कैंडी माउंटेन और पोलींथास में पिंक स्प्रे, नर्तकी, अंजलि, चंद्रिका, बेस्ट फ्रेंड्स आदि किस्मों के गुलाब हैं।

छोटे गुलाब में बेबी ब्लैंकेट, पीक-ए-बू, चिपर, रेड फेयरी जैसी 50 से अधिक किस्में और कलाइंबेर्स में रॉयल गोल्ड, सुपर फेयरी, ट्विस्ट जैसी 17 किस्में हैं। विश्वविद्यालय में वाणिज्यिक कट गुलाबों की संरक्षित खेती की जा रही है। विवि गुलाब की किस्मों के कटिंग और पौधे भी उत्पादकों के लिए उपलब्ध करवाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें