फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: रोपवे के लिए करना होगा इंतजार, निर्माण के लिए नहीं मिले ठेकेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर...
विज्ञापन

शिमला शहर, परवाणू-शिमला, नारकंडा से हाटू पीक के लिए होना है निर्माण, फिर बढ़ानी पड़ी टेंडर प्रक्रिया
छह महीने से लगातार आगे बढ़ रही है टेंडर प्रक्रिया, सरकार की बढ़ी परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिल्स क्वीन शिमला की खूबसूरत वादियों में रोपवे से सफर के लिए शहरवासियों और सैलानियों को और इंतजार करना होगा। इस बार भी शिमला से जुड़ी तीनों रोपवे योजनाओं के निर्माण के लिए ठेकेदार नहीं मिले हैं। मजबूरन इन योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया 21 नवंबर तक और आगे बढ़ानी पड़ी है।
पिछले छह महीने से तीनों योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ाई जा रही है। इसके बावजूद एक भी कंपनी इनके निर्माण में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। अब रोपवे कॉर्पोरेशन ने आखिरी बार इसकी टेंडर प्रक्रिया नवंबर तक के लिए आगे बढ़ाई है। यदि इस बार भी आवेदन नहीं आते हैं, तो योजनाओं या उनकी टेंडर शर्तों में बदलाव तय है।
विज्ञापन

तीनों परियोजनाओं के दूसरे चरण की 3,500 करोड़ रुपये वाली शिमला शहर रोपवे योजना सबसे अहम है। इसमें शिमला शहर के अलावा साथ लगते सभी पर्यटक स्थलों को जोड़ा जाना है। पहली परियोजना परवाणू से शिमला रोपवे, जबकि तीसरी नारकंडा से हाटू पीक तक रोपवे बनाने की है। पर्यटन की दृष्टि से ये तीनों योजनाएं बेहद अहम हैं, लेकिन परेशानी यह है कि इन तीनों योजनाओं के लिए एक भी कंपनी काम के लिए आगे नहीं आई है। रोपवे कॉर्पोरेशन के डीजीएम मुनीष साहनी ने बताया कि तीनों योजनाओं की टेंडर प्रक्रिया नवंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है।
रोपवे योजना का काम अब इस साल संभव नहीं
शिमला शहर के कोर एरिया में रोपवे निर्माण की पहले चरण की योजना के लिए कंपनियां आगे आई हैं। इसमें 13 रोपवे स्टेशन बनने हैं। यह रोपवे तारादेवी से शुरू होकर शहर के सभी बड़े उपनगरों को आपस में जोड़ेगा। इसके लिए रोपवे कॉर्पोरेशन ने कंपनी शॉर्टलिस्ट भी की है, लेकिन अंतिम मंजूरी के लिए भेजी फाइल अभी तक सरकार के पास अटकी है। कई महीने से यह फाइल आगे नहीं बढ़ रही है। ऐसे में इस साल पहले चरण की योजना का काम शुरू होने की उम्मीद कम है। इसका काम अब अगले साल तक के लिए लटक गया है।
विज्ञापन

रोपवे बनने से बढ़ेगा पर्यटन, खत्म होगा यातायात जाम
राजधानी में रोपवे के निर्माण से यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। फिलहाल शहर में केवल जाखू रोपवे का संचालन हो रहा है। इसमें हर साल हजारों सैलानी जाखू पहुंचते हैं। रोमांच भरा यह सफर सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। पूरे शहर में रोपवे का जाल बिछने से पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा, साथ ही शहर में लगने वाले यातायात जाम में भी कुछ कमी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें