फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस वृद्धि वापस लें, नई बसें चलाएं : एबीवीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के दौरे पर पहुंचे राज्यपाल एवं कुलाधिपति कविंदर गुप्ता को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की विश्वविद्यालय इकाई ने मंगलवार को छह सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। इसमें परिषद ने फीस वृद्धि वापस लेने, छात्रों के लिए नई बसें चलाने, परिसर और छात्रावासों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने तथा छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग की। ज्ञापन में जिन छात्रों के खिलाफ विश्वविद्यालय में मारपीट के मामलों में एफआईआर दर्ज है, उन्हें छात्रावास सुविधा नहीं देने और परिसर में डिजिटल पुस्तकालय स्थापित करने की मांग भी शामिल है। ज्ञापन इकाई अध्यक्ष अक्षय ठाकुर और इकाई सचिव सुशील शर्मा ने सौंपा। संवाद
विज्ञापन






एसएफआई ने उठाया नियुक्तियों का मुद्दा
शिमला। एसएफआई की विश्वविद्यालय इकाई ने भी राज्यपाल कविंदर गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर विश्वविद्यालय प्रशासन से जुड़े कई मुद्दे उठाए। संगठन ने आरोप लगाया कि कार्यकाल समाप्त होने के बावजूद कार्यवाहक प्रो-वाइस चांसलर आधिकारिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। एसएफआई ने इस मामले की जांच कराने, शिक्षकों की कथित अवैध नियुक्तियों की जांच, फीस वृद्धि वापस लेने और विश्वविद्यालय में प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की। संगठन ने इन मामलों में कुलाधिपति से हस्तक्षेप कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें