फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेगी रोहतांग सुरंग, हेलीकॉप्टर की मारामारी से मिलेगी राहत

Sun, 31 Mar 2019 03:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोकसर (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
रोहतांग सुरंग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति की जनता के लिए राहत की खबर है। अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह से जिले के लोग रोहतांग सुरंग होकर पैदल आवाजाही कर सकेंगे। इससे अब लोगों को हेलीकॉप्टर की मारामारी से भी निजात मिलेगी और लाहौल में फंसे स्कूली बच्चे भी सुरंग के रास्ते मनाली पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन


इसको लेकर कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने धुंधी में बीआरओ के मुख्य अभियंता से मुलाकात की है। बीआरओ ने लाहौल की तरफ टनल के नॉर्थ पोर्टल को जाने वाली तांदी से गुफा होटल सड़क से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। इसके एक सप्ताह तक बहाल होने की उम्मीद है।

मनाली के धुंधी में बीआरओ के चीफ इंजीनियर से मुलाकात करने के बाद डॉ. रामलाल मारकंडा ने कहा कि रोहतांग सुरंग के माध्यम से लाहौल-स्पीति के लोगों की आवाजाही शुरू करने के लिए चुनाव आयोग ने अनुमति दे दी है। अप्रैल के दूसरे सप्ताह से आवाजाही शुरू करने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नॉर्थ पोर्टल के मुहाने पर हिमखंड गिरने से बर्फ की मोटी परत को हटाने में एक सप्ताह तक का समय बीआरओ को लग जाएगा। तांदी से गुफा होटल तक सड़क बहाल करने और बैली ब्रिज पर लोहे की शीट लगाने के बाद लोगों को सुरंग के रास्ते भेजा जा सकेगा। मारकंडा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लोगों को सुरंग के रास्ते आवाजाही करने को कहा गया है।

ऐसे में अब बीआरओ को चुनाव आयोग से सहमति मिलना बाकी है। लाहौल के विभिन्न हेलीपैडों में सैकड़ों की संख्या में लोगों को हेलीकॉप्टर का इंतजार है। इसके अलावा लोकसभा चुनाव की ड्यूटी पर जाने वाले अधिकारी-कर्मचारी भी हेलीकॉप्टर का इंतजार कर रहे हैं। मरीजों के साथ कई स्कूली छात्र भी लाहौल में फंसे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें