फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए इस दिन से खुलेगा रोहतांग, बर्फ में कर सकेंगे मस्ती

Wed, 29 May 2019 10:35 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश-विदेश से कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। पर्यटक बर्फ से लकदक 13050 फीट ऊंचाई पर रोहतांग दर्रे का एक जून से दीदार कर सकेंगे। जिला प्रशासन कुल्लू ने दर्रे को पर्यटकों के लिए खोलने की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन


अब सैलानी यहां बर्फ में अठखेलियां कर सकेंगे। एनजीटी के निर्देशानुसार दर्रे के लिए प्रतिदिन 1300 वाहनों को ही अनुमति दी जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन परमिट लेने की सुविधा शुरू हो गई है।

दिसंबर 2018 को बंद हुआ दर्रा आधिकारिक तौर पर 19 मई को खुला था, लेकिन दर्रे पर भारी बर्फ और वाहन पार्क करने की सुविधा न होने पर अनुमति नहीं दी गई। हालांकि, रोहतांग दर्रे से होकर कुल्लू और लाहौल के लिए एचआरटीसी बसों का आवागमन शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उपायुक्त ने सैलानियों व स्थानीय लोगों से की से अपील

रोहतांग दर्रे की बहाली का कार्य - फोटो : अमर उजाला
अब पर्यटन सीजन चरम पर होने से प्रशासन ने सैलानियों के लिए रोहतांग खोलने का निर्णय लिया है। यहां अभी 15 फीट से अधिक बर्फ की चादर जमी है। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि स्थानीय लोगों, सैलानियों, टैक्सी और होटल यूनियनों के आग्रह पर दर्रे और सड़क के दोनों ओर बर्फ हटवाकर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

इसके लिए सीमा सड़क संगठन ने युद्ध स्तर पर कार्य किया है। रोहतांग बहाल होने के बाद बड़ी संख्या में पार्किंग की व्यवस्था करना बड़ी चुनौती है। उपायुक्त ने सैलानियों व स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे रोहतांग और आसपास कचरा न फैलाएं। यह चालक की ड्यूटी होगी कि वह प्लास्टिक रैपर अथवा कचरा पर्यटकों से प्राप्त करके लाएं।  

अप्रैल और मई में मंदा रहा पर्यटन कारोबार

अप्रैल और मई में कुल्लू-मनाली का पर्यटन मंदा रहा है। मई के दूसरे सप्ताह तक मनाली के होटलों की आक्यूपेंसी (ग्राहकों की संख्या) 50 फीसदी रही। पर्यटन कारोबारी इसका कारण आम चुनाव को मान रहे थे। अब सैलानियों की संख्या बढ़ रही है। होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष अनूप राम ठाकुर ने कहा कि अब रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक वाहन पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें