फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtang Pass: रोहतांग दर्रा बहाल होते ही बर्फ के दीदार को उमड़े हजारों पर्यटक

Tue, 13 Jun 2023 07:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। रोहतांग में पर्यटकों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
रोहतांग में बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यटक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतांग दर्रा बहाल होते ही मंगलवार को पहले दिन बर्फ का दीदार करने हजारों पर्यटक पर्यटक उमड़ पड़े। पहले ही दिन परमिट लेकर 1,115 पर्यटक वाहन रोहतांग दर्रा पहुंच गए, जिससे जगह-जगह ट्रैफिक जाम के कारण पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राहनीनाला से रोहतांग तक जाम की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन


समुद्रतल से 13,050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। अब तक पर्यटक राहनीनाला तक ही जा पा रहे थे। राहनीनाला जाने के लिए कुल 1,115 वाहनों ने ऑनलाइन परमिट हासिल किए थे। इनमें 400 डीजल और 715 पेट्रोल वाहन थे। रोहतांग दर्रा खुलने से ये सभी वाहन रोहतांग दर्रा तक पहुंच गए।

रोहतांग में पर्यटकों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। राहनीनाला से रोहतांग तक तीन ऐसे स्थल हैं, जहां पर सड़क और पुलों के रखरखाव के लिए निर्माण सामग्री पत्थर और बजरी सड़क किनारे रखी गई है। इससे यहां पर वाहनों को बारी-बारी भेजा जा रहा है। सिंगल लेन की वजह से इस इलाके में वाहन धीमी गति से आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन


पर्यटन कारोबारी खेम राज ने बताया कि रोहतांग दर्रा खुलने से रौनक बढ़ गई है। बर्फ के दीदार के लिए अब पर्यटक रोहतांग की वादियों का रुख कर सकते हैं। एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि रोहतांग पर्यटकों के लिए बहाल हो गया है। पहले ही दिन बड़ी संख्या में पर्यटक रोहतांग पहुंचे।

रोहतांग खुलने से बढ़ेगा पर्यटन कारोबार
रोहतांग दर्रा खुलने से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं। होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर का कहना है कि मई की अपेक्षा जून में पर्यटकों की संख्या अधिक रहेगी। रोहतांग खुलने के बाद बर्फ देखने के लिए मनाली में पर्यटक आएंगे। पहले दिन से ही इसका असर देखने को मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें