फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtang Pass Open: रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल, डीसी ने जारी की अधिसूचना

Fri, 24 May 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

शुक्रवार से पर्यटक रोहतांग दर्रा की बर्फीली वादियों का दीदार कर सकेंगे। बर्फबारी अधिक होने के बावजूद बीआरओ ने इस साल 20 दिन पहले रोहतांग बहाल किया है। 
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा हुआ पर्यटकों के लिए बहाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश विदेश से मनाली आने वाले पर्यटक शुक्रवार से रोहतांग दर्रा की बर्फीली वादियों का दीदार कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल कर दिया है। बर्फबारी अधिक होने के बावजूद बीआरओ ने इस साल 20 दिन पहले रोहतांग बहाल किया है। पिछले साल 13 जून से पर्यटको को रोहतांग भेजा गया था। इस साल 20 दिन पहले 24 मई से पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो जाएगी। 29 नवंबर 2023 को बर्फबारी केन्कार्न रोहतांग आधिकारिक तौर पर यातायात के लिए बंद किया गया था।

विज्ञापन


एडवांस बुक हुए परमिट
समुद्र तल से 13050 फुट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा जाने के लिए पर्यटकों में मारोमारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को पहले दिन एनजीटी के नियमानुसार ऑनलाइन परमिट हासिल कर 1200 वाहनों में हजारों पर्यटक रोहतांग की ओर गए। बर्फ के बीच पर्यटकों ने रोहतांग में खूब अठखेलियां कीं। रोहतांग दर्रा यातायात के लिए बहाल हो गया है।  पहले दिन भारी संख्या में पर्यटक रोहतांग पहुंचे। मढ़ी से लेकर रोहतांग दर्रा तक पर्यटकों का मेला लग गया।
विज्ञापन




विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें