फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहड़ू की टीम ने जीती वालीबॉल प्रतियोगिता

Tue, 15 Jul 2014 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जुब्बल
विज्ञापन
विज्ञापन
थुलटा युवा संघ संसोग की ओर से आयोजित अतर सिंह मैमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता स्पोर्ट्स हॉस्टल रोहड़ू की टीम ने अपने नाम कर ली है। फाइनल मैच में रोहड़ू ने एप्पल वैली छाजपुर अंटी की टीम को हराया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा ने बतौर मुख्य अतिथि खिलाड़ियों को इनाम बांटे। इस मौके पर छाजटा ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह गांव में खेलों को बढ़वा देने के लिए कई योजनाएं चला रहे हैं।

छाजटा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सेब सीजन से पहले सभी खराब सड़कों को ठीक करने के लिए निर्देश दिए हैं। ठियोग-हाटकोटी सड़क के निर्माण को लेकर अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री स्वयं मानीटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने गांव में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर हिमुडा उपाध्यक्ष छाजटा ने युवक मंडल भवन के लिए डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने थुलटा युवा संघ को बीस हजार व सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए स्थानीय स्कूल की छात्राओं को पांच हजार रुपये भी दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें