बस स्टैंड क्षेत्र वार्ड नंबर पांच से राज कुमार निटू ने 79 मतों के साथ जीत दर्ज की और राजेश चंद को 54 मत मिले। ब्लॉक क्षेत्र वार्ड नंबर छह में प्रीति चौहान ने 124 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। यहां बीना देवी को 33 मत और नोटा को तीन मत मिले। कोर्ट रोड क्षेत्र वार्ड नंबर सात से जितेंद्र चौहान 113 मत प्राप्त कर विजयी रहे। सौरव तानटा को 30 मत और नोटा को छह मत मिले। बावटीनाला वार्ड नंबर आठ चुनाव का सबसे दिलचस्प मुकाबला रहा, जहां प्यारे लाल आजाद ने 153 मत लेकर जीत दर्ज की। पन्ना लाल को 140 मत और सोहन लाल को 97 मत मिले। वहीं शक्तिनगर वार्ड नंबर नौ से शालू दत्ता ने 131 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। सिमरन कौर को 42 और सुनीता देवी को 56 मत प्राप्त हुए। इस चुनाव में महिला कर्मचारियों की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। एसडीएम धर्मेश रामौत्रा ने कहा कि महिला कर्मचारियों ने मतदान प्रक्रिया से लेकर मतगणना तक हर जिम्मेदारी को अनुशासन, समर्पण और दक्षता के साथ निभाया। उन्होंने कहा कि महिला कर्मचारियों के सहयोग से चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी। प्रशासन ने इसे महिला सशक्तिकरण और जिम्मेदार भागीदारी का सकारात्मक उदाहरण बताया है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रोहड़ू नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत पर सभी विजयी प्रत्याशियों, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को मिला अपार जन समर्थन प्रदेश सरकार की जनहितैषी नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं तथा विकासोन्मुखी कार्यों पर जनता की स्पष्ट मुहर है। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस सरकार की पारदर्शी, संवेदनशील एवं जवाबदेह कार्यप्रणाली पर अपना विश्वास व्यक्त किया है।