फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Polititcs: राजीव बिंदल बोले- चुनाव को हाईजैक करना चाहती है प्रदेश की कांग्रेस सरकार

Fri, 22 May 2026 06:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश में हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली भारी सफलता से कांग्रेस पूरी तरह बौखला गई है और अब चुनावों के नियमों में बदलाव कर जनादेश को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार पर नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों को हाईजैक करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली भारी सफलता से कांग्रेस पूरी तरह बौखला गई है और अब चुनावों के नियमों में बदलाव कर जनादेश को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। डॉ. बिंदल ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के बीच में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव को प्रभावित करने के लिए नए नियम और नोटिफिकेशन लाने की तैयारी लोकतंत्र की खुली हत्या है। यह संविधान को तोड़-मरोड़ कर जनता के अधिकारों पर कुठाराघात करने का प्रयास है, जिसे भाजपा किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी। मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेताओं को यह समझ लेना चाहिए कि इस प्रकार के ओछे हथकंडों से उनकी सरकार बचने वाली नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार ने देश को महंगाई के दलदल में धकेला : विनय

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश को महंगाई के दलदल में धकेल दिया है। बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक असर बेरोजगार लोगों और दैनिक कामकाज कर जीवन यापन करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। विनय कुमार ने कहा कि महंगाई के कारण देश के औद्योगिक विकास पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, इसके चलते बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस स्थिति पर आंखें बंद कर रखी हैं। कांग्रेस बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ देश और प्रदेश के लोगों के साथ खड़ी है और अब आंदोलन के जरिये केंद्र सरकार की लापरवाही की नींद तोड़ी जाएगी। विनय कुमार ने कहा कि देश में बढ़ते तेल और एलपीजी के दामों ने गंभीर संकट पैदा कर दिया है। विनय कुमार ने राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नीट) पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जताए जा रहे गुस्से को जायज ठहराते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को भी नीट पेपर लीक मामले में देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री की चुप्पी को भी संदेहास्पद बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें