फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: रोहित ठाकुर बोले- प्रदेश के 9,617 स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम का विकल्प उपलब्ध

Sat, 22 Aug 2026 06:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

भाजपा विधायक जनकराज के सवाल की लिखित जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि तीन जनवरी 2024 के निर्णय के तहत विद्यार्थियों और अभिभावकों को पहले से ही हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में से किसी एक को चुनने का विकल्प दिया गया है। 
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के सभी 9617 सरकारी प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्रदान की जा रही है। इन सभी स्कूलों में हिंदी माध्यम का विकल्प भी उपलब्ध है। बिलासपुर के 526, चंबा के 1136, हमीरपुर के 425, कांगड़ा के 1465, किन्नौर के 140, कुल्लू के 719, लाहौल-स्पीति के 152, मंडी के 1521, शिमला के 1342, सिरमौर के 998, सोलन के 725 और ऊना के 468 प्राथमिक स्कूलों में यह व्यवस्था लागू है।

विज्ञापन


भाजपा विधायक जनकराज के सवाल की लिखित जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि तीन जनवरी 2024 के निर्णय के तहत विद्यार्थियों और अभिभावकों को पहले से ही हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में से किसी एक को चुनने का विकल्प दिया गया है। वर्तमान में सभी स्कूलों में विद्यार्थियों ने अंग्रेजी माध्यम को ही चुना है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें