फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: रोहित ठाकुर बोले- शिक्षकों के 3400 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज करे लोक सेवा और चयन आयोग

Thu, 04 Jun 2026 08:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

रोहित ठाकुर ने लोक सेवा आयोग और राज्य चयन आयोग को पत्र जारी कर सीबीएसई स्कूलों में भरे जाने वाले शिक्षकों के 3400 पद भरने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा है। 
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने लोक सेवा आयोग और राज्य चयन आयोग को पत्र जारी कर सीबीएसई स्कूलों में भरे जाने वाले शिक्षकों के 3400 पद भरने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि कुछ पदों के लिए प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। शेष पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने को कहा है।

विज्ञापन


बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में स्कूलों में खाली पदों और सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर प्रस्ताव आयोगों को भेज दिए गए हैं। ये पद जेबीटी, टीजीटी और प्रवक्ता सहित अन्य श्रेणियों के हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी होते ही शिक्षकों को नियुक्त कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें