फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: भारी बारिश के बाद भूस्खलन से रामचंद्र चौक-रिचमाउंट सड़क बाधित

Thu, 04 Jun 2026 07:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

 रामचंद्र चौक- रिचमाउंट सड़क भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गई है। इस वजह से रामचंद्र चौक के समीप चल रहा मरम्मत कार्य भी प्रभावित हुआ है। 
विज्ञापन
रामचंद्र चौक-रिचमाउंट सड़क पर भूस्खलन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राजधानी शिमला में हुई भारी बारिश के कारण रामचंद्र चौक- रिचमाउंट सड़क भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गई है। इस वजह से रामचंद्र चौक के समीप चल रहा मरम्मत कार्य भी प्रभावित हुआ है। भारी बारिश के कारण यहां पहाड़ी से पेड़ गिर गया है और बड़ी मात्रा में मलबा भी सड़क पर आ गया है। इस वजह से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग की बहाली का काम शुरू कर दिया है। पिछली बरसात में भारी बारिश के कारण स्थान पर भारी भूस्खलन हो गया था जिस वजह से यहां पर कई महीनों तक वाहनों की आवाजाही बंद रही थी। वर्तमान में लोक निर्माण विभाग यहां पर पहाड़ी को स्थिर करने का काम कर रहा है ताकि भविष्य में भूस्खलन के खतरे को टाला जा सक। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें