जोगिंद्रनगर से निश्चल ठाकुर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। सैन्य अकादमी देहरादून में करीब एक वर्ष प्रशिक्षण लेने के बाद शुक्रवार को उन्हें लेफ्टिनेंट पद मिला। शनिवार को पैतृक घर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। निजी स्कूल में दसवीं पास करने के बाद निश्चल ने जमा दो की पढ़ाई हमीरपुर में हुई।
उसके बाद महाराष्ट्र की नेशनल डिफेंस अकादमी खड़कबासला में करीब तीन वर्ष का सैन्य प्रशिक्षण लेने के बाद देहरादून में एक वर्ष भारतीय सेना की आईएमए अकादमी में प्रशिक्षण लिया। शुक्रवार को पासआउट हुए हैं।
पिता नरेंद्र ठाकुर शिक्षा विभाग से मुख्याध्यापक सेवानिवृत्त हुए हैं। वे पत्नी रेश्मा ठाकुर के साथ बेटे की कामयाबी का जश्न देखने पहुंचे थे। मामा अजय ठाकुर, बुआ सत्या शर्मा, भाई अंतरिक्ष शर्मा भी इन ऐतिहासिक पलों का गवाह बने। चाचा त्रिलोक चंद ठाकुर, मौसा सुभाष ठाकुर, मौसी नीलम ठाकुर और मामी सरला रानी ने निश्चल को बधाई दी है।