फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहरवासियों को राहत, भारी बारिश से टूटी सड़कें-रास्ते दो माह में होंगे बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर...
विज्ञापन

राजधानी में भारी बारिश से हुए नुकसान की भरपाई के काम इसी महीने से शुरू करने के निर्देश, निगम ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया
सबसे पहले वार्डाें में बंद पड़ी सड़कें और रास्ते होंगे बहाल, नालों को भी करेंगे पक्का
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में भारी बारिश के कारण टूटी सड़कों और रास्तों से शहरवासियों को जल्द राहत मिलने वाली है। इसके लिए नगर निगम ने इसी महीने से शहर में बरसात से हुए नुकसान की भरपाई के काम शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। नगर निगम की सड़क एवं भवन निर्माण शाखा ने टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। दो महीने के भीतर शहर की सभी एंबुलेंस सड़कों और रिहायशी काॅलोनियों को जोड़ने वाले रास्ते दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
नगर निगम के अनुसार भारी बारिश से इस बार शिमला शहर में 15 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। अब भारी बारिश का दौर लगभग खत्म हो रहा है। इसलिए नुकसान की भरपाई शुरू की जा रही है। नगर निगम के पास सभी 34 वार्डाें के पार्षदों की ओर से नुकसान की भरपाई को लेकर दर्जनों प्रस्ताव पहुंचे हैं। इन्हें अब धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि अभी सभी काम करवाने के लिए नगर निगम के पास बजट नहीं है लेकिन कई कामों को अपने बजट से ही प्राथमिकता के तौर पर करवाया जा रहा है। नगर निगम ने आपदा प्रबंधन को भी नुकसान की रिपोर्ट भेजकर राहत राशि जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शहर में बारिश से हुए नुकसान की भरपाई होगी। शहर की जनता को सड़कों और पैदल रास्तों की सुविधा मिले, इसके लिए सबसे पहले इन्हें दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


कहां क्या मरम्मत कार्य होंगे
समरहिल के एमआई रूम क्षेत्र में नालियां पक्की होंगी। आजीविका भवन के पास हुए नुकसान की भरपाई होगी। रामबाजार वार्ड में राममंदिर के पास बनी सीढि़यों की मरम्मत होगी। वार्ड में नालियां पक्की होंगी। बैनमोर में हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में रास्ते की मरम्मत होगी। मल्याणा में शिव मंदिर के पास और मज्याठ के लोअर दिव्य नगर तक का नाला भी पक्का होगा। समरहिल के आंदड़ी बस अड्डे के पास भूस्खलन से हुए नुकसान की भरपाई होगी। सांगटी में बाबा बालक नाथ मंदिर के पास सड़क, खलीनी के नॉल्जवुड के पास पैदल रास्ते की मरम्मत होगी। पंथाघाटी की शक्ति विहार सड़क को भी दुरुस्त किया जाएगा।

अहम इनसेट
ये सड़कें होंगी बहाल
सड़क बजट
लोअर कैथू से शिव मंदिर सड़क 9.12 लाख रुपये
गोरखू लॉज सड़क कसुम्पटी 6.62 लाख रुपये
कालीबाडी मंदिर सड़क 6.72 लाख रुपये
डोगरा निवास से बंसल हाउस न्यू शिमला 9.29 लाख रुपये
लीलाधर चौक हिमलैंड 9.21 लाख रुपये
बंगाली बगीचा टुटीकंडी में पक्का होगा नाला 13.20 लाख रुपये
शांति विहार की जयमोती भवन सड़क 9.74 लाख रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें