फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में प्लास्टिक से बनेंगी सड़कें, प्रस्ताव तैयार

Sat, 29 Sep 2018 01:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार हिमाचल में भी प्लास्टिक से सड़कें बनाने का प्रस्ताव तैयार कर रही है। लोक निर्माण विभाग इसके लिए शहरी विकास विभाग से प्लास्टिक लेगा और इसे सड़कों में इस्तेमाल करेगा। होटल होली डे होम में इसको लेकर कार्यशाला आयोजित की गई।

विज्ञापन


इसमें कंपनियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा इस अवसर पर मौजूद रहीं। सूबे में पहले भी प्लास्टिक से सड़कें बनाने का ट्रायल हो चुका है।

तारकोल की अपेक्षा प्लास्टिक की सड़कें मजबूत मानी जाती हैं। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि तारकोल वाली सड़कों का निर्माण सिर्फ गर्मी के मौसम में होता है। मार्च से लेकर अगस्त तक सड़कों की मेटलिंग की जाती है।
विज्ञापन


लेकिन प्लास्टिक से सड़कें बनाने का काम किसी भी मौसम में किया जा सकता है। इस अवसर पर कार्यशाला में लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें