फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: नए साल से पहले तैयार होगी विजयनगर ब्रॉकहास्ट सड़क, एक किमी घटेगा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर ने लिया निर्माण कार्य का जायजा, जल्द सड़क पक्की करने के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के छोटा शिमला क्षेत्र के ब्रॉकहास्ट से बीसीएस पंथाघाटी एनएच को जोड़ने के लिए बन रही विजयनगर सड़क जल्द तैयार हो जाएगी। शहर की जनता को नए साल से पहले इसकी सुविधा मिलने वाली है। नगर निगम ने इसकी टारिंग करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने रविवार को मौके पर जाकर सड़क के काम का जायजा लिया। सड़क बनने से बीसीएस की ओर से छोटा शिमला जाने के लिए लोगों को अब एक किलोमीटर कम दूरी तय करनी होगी। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि अभी लोगों को वाया विकासनगर होते हुए बीसीएस की ओर जाना पड़ रहा है। नई सड़क के बनने से इस क्षेत्र की सड़कों पर यातायात का बोझ कम होगा। साथ ही लोगों को आवाजाही के लिए एक और वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा। इस सड़क पर डंगे लगाने का काम पूरा कर लिया गया है। अब इसे समतल किया जा रहा है। अगले एक महीने के भीतर इसकी टारिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि नए साल से पहले लोगों को इसकी सुविधा मिल जाएगी। इससे क्षेत्र में यातायात जाम कम होगा। महापौर ने वार्ड में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। कहा कि जल्द ही छोटा शिमला में सामुदायिक भवन समेत अन्य सुविधाएं लोगों को मिलने लगेंगी। इन योजनाओं पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें