भारद्वाज पब्लिक स्कूल लोअर खलीनी ने मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। भारद्वाज पब्लिक स्कूल लोअर खलीनी ने रविवार को कालीबाड़ी हॉल में अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। बच्चों ने पंजाबी नृत्य, राजस्थानी नृत्य, गिद्दा और समूहगान जैसे कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हिंदी और अंग्रेजी नाटक भी मंचित किए गए। महाभारत पर आधारित नृत्य नाटक तथा पहाड़ी नाटी भी आकर्षण का केंद्र रहे। स्कूल के अध्यक्ष संतराम भारद्वाज, प्रबंध निदेशक मीना भारद्वाज, सचिव विनोद कुमार और प्रधानाचार्य तृप्ता चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मेधावी छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
प्रथम पुरस्कार युवांशी, धानवी, वान्या, दिव्यांश, रिवांश, भाविका, नव्यांशी, अरब दीपशिता, ईशान, मोहित, अंशिका, वेदांश, प्रांजल, समायरा, अरायना और नोज को दिए गए। यह पुरस्कार उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए प्रदान किए गए। द्वितीय पुरस्कार यशिका, अनन्या, परिणय, शुभांगी, रियांश मोक्ता, अरमान, श्रुतिका, दृशिका और ताशिका ने प्राप्त किए। इन सभी छात्रों को उनकी कड़ी मेहनत और प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया।