फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: धामी डिवीजन में बिटुमेन की कमी से 20 किलोमीटर सड़कों की नहीं हुई टारिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 23.50 किलोमीटर सड़क की टारिंग का कार्य पूरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी से सटे लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के चुनाव क्षेत्र शिमला ग्रामीण में बिटुमेन की नियमित सप्लाई न आने का असर देखने को मिल रहा है। इस कारण लोक निर्माण विभाग शिमला ग्रामीण डिवीजन में टारिंग के निर्धारित लक्ष्य को विभाग पूरा नहीं कर पाया है। 20 किलोमीटर टारिंग का कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। 15 नवंबर तक टारिंग सीजन के पूरा होने तक यह कार्य शायद ही पूरा हो पाए। मौसम का साथ रहा और बिटुमेन की आपूर्ति समय पर हुई, तो ही विभाग इस निर्धारित लक्ष्य को पूरा कर पाएगा। अभी भी क्षेत्र की कई सड़कों पर पैचवर्क किया जाना बाकी है, जिसका क्षेत्र के लोग इंतजार कर रहे हैं।
टारिंग सीजन में डिवीजन के तहत बनी चार सड़कों की 23.50 किलोमीटर टारिंग का कार्य पूरा किया गया है। शिमलोह-मढोड़घाट सड़क का निर्धारित पांच किलोमीटर टारिंग का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं, बघार-जघेड़ी की पीएमजीएसवाई के तहत बनी साढ़े आठ किलोमीटर सड़क की टारिंग की जा चुकी है। इस डिवीजन की सबसे लंबी 12 किलोमीटर शाननघाटी-दाड़गी सड़क की टारिंग की जा चुकी है। इस सड़क की टारिंग होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि यह सड़क अर्की क्षेत्र में एनएच-205 से जोड़ती है। क्षेत्र की शेड़ी-शनोला की 6.500 किलोमीटर सड़क का कार्य भी पीएमजीएसवाई के तहत पूरा किए जाने के बाद इसकी टारिंग की जा चुकी है। इसके अलावा धामी डिवीजन में इसी सीजन में बिटुमेन का संकट होने के बावजूद आठ सड़कों का वार्षिक मेंटेनेंस के तहत टारिंग का कार्य किया जा चुका है। करीब 26 किलोमीटर टारिंग की गई है। वहीं, पांच से छह सड़कों में पैचवर्क कर सुधार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग धामी डिवीजन के अधिशासी अभियंता राजेश अग्रवाल ने माना कि अभी तक टारिंग का लक्ष्य 20 किलोमीटर कम है। बिटुमेन की सप्लाई नियमित रूप से मिलती रही और मौसम का साथ रहा, तो ही लक्ष्य पूरा किया जा सकेगा और अन्य सड़कों पर पैचवर्क किया जा सकेगा। धामी चुनाव क्षेत्र और डिवीजन के तहत आने वाली कंडा-पनेश-लादवी सड़क में पांच किलोमीटर और घणाहट्टी-नालहट्टी-कालीहट्टी सड़क में तीन किलोमीटर टारिंग का कार्य वार्षिक मेंटेनेंस मद में प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाना है। यह कार्य पहले ही आवंटित कर दिया गया है। मौसम सही रहने और बिटुमेन की सप्लाई समय पर आने के बाद इसे करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें