फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: मरीजों को अभी भी चमियाना में सड़क पक्की होने का इंतज़ार

विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल में होनी थी पक्की, सड़क की खराब हालत से लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी (एआईएमएसएस ) चामियाना जाने वाली सड़क की खराब स्थिति ने स्थानीय लोगों के लिए बड़ी समस्या खड़ी कर दी है। सड़क की मरम्मत की लंबे समय से प्रतीक्षा हो रही है, लेकिन अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है। लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने घोषणा की थी कि अप्रैल तक सड़क की मरम्मत और मेटलिंग का काम पूरा किया जाएगा, लेकिन जुलाई तक काम शुरू नहीं हुआ है।
सड़क की खराब स्थिति के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी शिकायत कर रहे हैं कि सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे पड़े हैं। बारिश के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती है, जब पानी गड्ढों में भर जाता है। सड़क पर कीचड़ जमा हो जाता है।
विज्ञापन

स्थिति इतनी विकट हो गई है कि हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (एचआरटीसी) ने भी इस सड़क पर बसें और टैक्सियां भेजने से मना कर दिया है। एचआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण वाहन क्षतिग्रस्त हो सकते हैं और यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। एचआरटीसी के मुताबिक भट्ठाकुफर से सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लिए तीन किलोमीटर लंबे मार्ग पर गड्ढों की भरमार है। करीब डेढ़ किलोमीटर हिस्से की हालत दयनीय है। मार्ग संकरा होने से यहां पर बस पासिंग की सुविधा भी नहीं है। इसके अलावा तीखे मोड़ों पर भी बस चलाना सुरक्षित नहीं है। साथ ही पासिंग के लिए पर्याप्त स्थान नहीं होने से मार्ग पर जाम की स्थिति बन सकती है। इस फैसले से स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतें हो रही हैं, विशेषकर उन लोगों को जो नियमित रूप से एआईएमएसएस चामियाना में इलाज के लिए जाते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कई बार शिकायत की है और सड़क की मरम्मत की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
कोट
बरसात के बाद होगी टारिंग : प्रवीन
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रवीन वर्मा ने बताया कि सड़क की मरम्म्त हो चुकी है और टारिंग का काम बचा है। बरसात के बाद सड़क की टारिंग का काम किया जाएगा। विभाग युद्धस्तर पर काम कर रहा है और जल्दी ही लोगों को सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें