फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पाइप बिछाने के लिए उखाड़ी सड़क, गड्ढों-धूल से परेशानी

विज्ञापन
सुमन लता , कारोबारी
विज्ञापन
सड़क की खराब हालत से कारोबारियों की परेशानी बढ़ी
विज्ञापन

खलीनी चौक से विजिलेंस कार्यालय और बीसीएस तक हालत खराब
लोगों ने जल्द मरम्मत और टारिंग करवाने की मांग उठाई
कॉमन इंट्रो...
शहर के खलीनी बाजार में करीब एक महीने से लोगों खासकर कारोबारियों को सड़क के गड्ढों, धूल-मिट्टी और कीचड़ से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खलीनी चौक से निचले बस स्टॉपेज को जोड़ने वाली बाजार की सड़क को सितंबर में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदा था। अब इस सड़क की हालत बदतर है। बुधवार को संवाददाता दीक्षा सरोय ने मौके का जायजा लिया। पेश है ग्राउंड रिपोर्ट...
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। करीब एक माह से खलीनी बाजार की सड़क खस्ताहाल है। सड़क पर गहरे गड्ढे और धूल-मिट्टी के कारण रोजाना हजारों वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क की खराब हालत का असर स्थानीय कारोबारियों पर भी पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि वाहनों की आवाजाही से उड़ने वाली धूल दुकानों में रखे सामान पर जम रही है, जिससे उन्हें दिन में कई बार सफाई करनी पड़ती है।
विज्ञापन

बुधवार को हुई बारिश के बाद सड़क की स्थिति और खराब हो गई। सुबह और दोपहर के समय हुई तेज बारिश से सड़क के गड्ढों में पानी भर गया और जगह-जगह कीचड़ फैल गया। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को भी आवाजाही में परेशानी हुई।
लोगों के अनुसार खलीनी चौक से विजिलेंस कार्यालय और बीसीएस परिसर को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति भी ऐसी ही है। दोनों सड़कों को नई पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदा गया था।
काम के बाद ठेकेदार ने सड़क को मिट्टी और पत्थरों से भर दिया, लेकिन इसकी दोबारा टारिंग नहीं की गई। ऊबड़-खाबड़ सड़क के कारण यहां दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। जल्द सड़क की मरम्मत और टारिंग होनी चाहिए।
सुमनलता, किराना दुकानदार
धूल-मिट्टी से कपड़े खराब हो जाते हैं ग्राहकी पर भी असर होता है। बारिश के बाद दुकान भी गंदी हो जाती है। ऐसे में बार-बार झाड़ू-पोछा करना पड़ता है। ऐसे परेशानी होती हैं।
- मोइन, कपड़ा विक्रेता
काम की वजह से रोज इस सड़क का इस्तेमाल करना पड़ता है। धूल-मिट्टी की वजह से पैदल आवाजाही करना मुश्किल हो जाता है। बारिश के बाद तो गंदे पानी और कीचड़ की वजह से चलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

- अनु, स्थानीय निवासी
एसजेपीएनएल पेयजल कंपनी ने पानी की पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क को खोदा था। इस समय पानी के प्रेशर की टेस्टिंग चल रही है। यह कार्य पूरा होते ही सड़क की टारिंग करवा दी जाएगी। आम जनता को जल्द ही समस्या से राहत मिलेगी।
-चमन प्रकाश, पार्षद, खलीनी

सुमन लता , कारोबारी

सुमन लता , कारोबारी

सुमन लता , कारोबारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें