फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सड़क पर गाड़ी खड़ी कर बंद कर दी आवाजाही, लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के कालीबाड़ी मंदिर के साथ लगते फिंगास्क क्षेत्र का मामला, मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस
विज्ञापन

व्यक्ति ने सड़क की जमीन निजी बताकर बंद कर दी आवाजाही, पार्षद बोलीं-यह आम रास्ता
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के कालीबाड़ी मंदिर के साथ लगते फिंगास्क क्षेत्र में शनिवार देर रात सड़क बंद करने पर खूब हंगामा हुआ। स्थानीय लोग और होटल कारोबारी मौके पर जमा हो गए और सड़क पर गाड़ी खड़ी करने पर सवाल उठाने लगे। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस के सामने भी काफी देर तक बहस होती रही। बाद में मामला शांत किया गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार फिंगास्क क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक व्यक्ति ने अपनी गाड़ी सड़क के बीचोबीच पार्क कर दी। इससे वाहनों के साथ पैदल आवाजाही भी बाधित हो गई। लोग मौके पर जुटने लगे। होटल कारोबारियों ने भी इस पर आपत्ति जताई। कहा कि पर्यटन सीजन के बीच उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। इस सड़क से उनके होटलों तक सैलानियों के वाहन पहुंचते हैं। उधर, सड़क पर गाड़ी खड़ी करने वाले व्यक्ति का दावा था कि यह उसकी निजी जमीन है। अपनी जमीन पर गाड़ी पार्क की है। लोगों ने स्थानीय पार्षद और पुलिस को इसकी सूचना दी। पार्षद सरोज ठाकुर ने कहा कि यह आम रास्ता है। इसका रखरखाव नगर निगम कई साल से कर रहा है। यदि यह निजी जमीन है तो तब उक्त व्यक्ति कहां था जब इस पर सड़क का निर्माण हुआ। अब कई साल पुराना रास्ता अचानक बंद करना गलत है। पुलिस ने मामला शांत करवाया और इसे बहाल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें